बहराइच * मेडिकल कॉलेज का राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण *मनोज त्रिपाठी.

आज 11 मार्च 2025 दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय टीम ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ की प्रोफेसर डॉ. शालिनी त्रिपाठी के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज बहराइच के सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू), लेबर रूम और पोस्ट-नेटल वार्ड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के पश्चात, एसएनसीयू प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि डॉ. शालिनी त्रिपाठी ने यहां उपलब्ध सुविधाओं, डॉक्टरों और स्टाफ की ज्ञान-संपन्नता, तथा एसएनसीयू की समग्र स्वच्छता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने एसएनसीयू में सी पेप (कंटिन्यूअस पॉजिटिव एयरवे प्रेशर) मशीन की स्थापना पर भी प्रसन्नता जाहिर की।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने कहा, “हमारी प्राथमिकता हमेशा से मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना रही है। राज्य स्तरीय टीम द्वारा हमारे प्रयासों की सराहना हमें और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।
इस निरीक्षण से मेडिकल कॉलेज की सेवाओं में निरंतर सुधार और मरीजों को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है।
इस दौरान एसएनसीयू प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला, डॉ. इश्तियाक और अस्पताल प्रबंधक रिजवान उपस्थित रहे। मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पांडेसरा इंडस्ट्रियल संगठन के सहयोग से पांडेसरा जीआईडीसी पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों द्वारा होली के पावन पर्व के अवसर पर गरीब परिवार के बच्चों के साथ मनाई रंग बिरंगी होली

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस स्टेशन विस्तार में आज पांडेसरा इंडस्ट्रियल संगठन के सहयोग से होली महा पावन पर्व पर खाकी…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में ट्राफिक समस्या के समाधान हेतु सुरत शहर ट्राफिक पुलिस और सुरत महानगर पालिका की टीम उतरी मैदान में

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में ट्रैफिक की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। खासकर वराछा, कतारगाम और पांडेसरा जैसे व्यस्त इलाकों में अवैध…

    Leave a Reply