बहराइच * नानपारा कोतवाली क्षेत्र में युवती की गर्दन कटी लाश की गुत्थी का पुलिस ने किया खुलासा – हत्यारा गिरफ्तार *मनोज त्रिपाठी.

गर्दन कटी युवती की लाश की गुत्थी का खुलासा 72 घंटे मे किया गया पर्दाफाश बहराइच पुलिस व एस0ओ0जी 0टीम
बहराइच जनपद मे थाना नानपारा के अन्तर्गत श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के चमरपुरवा गांव निवासी अमीना (26) का शव जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर में नहर के निकट जंगल में मिला था।
सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझाने मे
महिला की पहचान शुक्रवार रात को उसकी सास द्वारा की गई थी।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के निर्देशन में हत्या के खुलासे के लिए कोतवाली, एसओजी और सर्विलांस टीम को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया।
जांच के दौरान श्रावस्ती जिले के हरत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी आसिफ रजा उर्फ फैजान पुत्र मुजफ्फर अली का लोकेशन मौके पर मिला। साथ ही उसके रविवार को नेपाल भागने की सूचना मिली।
थाना प्रभारी निरीक्षक नानपारा प्रदीप कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी दिवाकर तिवारी की टीम ने मथुरा पुल के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में उसने बताया कि वह मृतक युवती से प्यार करता था। नवाबगंज में मृतका अपने पिता के मकान में अक्सर रहती थी। वहीं पर वह बाइक रिपेयरिंग का काम करता है। लेकिन युवती ने उससे शादी का दबाव बनाया। जिस पर वह बाइक से लेकर उसे नहर के निकट जंगल में ले गया। इसके बाद उसकी गला काटकर हत्या कर दी। फिर सिर को दो किलोमीटर दूर फेंक दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रदुम्न सिंह ने बताया कि कटा सिर बरामद किया गया। इसके बाद नवाबगंज आवास से कपड़ा, बाइक और हत्या में प्रयुक्त बोगदा बरामद किया गया।
आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
सालार मूवी देख की हत्या
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि अभियुक्त आसिफ रजा उर्फ फैजान और युवती एक दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन प्रेमिका द्वारा शादी का दबाव बनाया गया। जिस पर उसने हत्या की ठान ली। सालार मूवी देखने के बाद छह मार्च को घर से ले गया और खुद के बनाए बोगदे से गर्दन काटकर हत्या कर दी । मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने किया कोरियोग्राफर्स को सम्मानित

    अर्जुन रौतेला आगरा। एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में आज विश्व नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन जीजी हॉस्पिटल, संजय पैलेस, आगरा में…

    आगरा कॉलेज, आगरा में शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा बी.एससी. (षष्ठम सेमेस्टर) के विद्यार्थियों की…

    Leave a Reply