श्री श्याम आस्था परिवार का होली मिलन समारोह व भजन उत्सव कल

किरावली | होली के अवसर पर श्री श्याम आस्था परिवार किरावली आगरा द्वारा के एम पब्लिक स्कूल स्टेशन रोड किरावली पर भव्य होली मिलन समारोह व भजन उत्सव का आयोजन किया गया है। यह रंगों का यह पावन संगम 15 मार्च को केएम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान श्याम भक्त भजन-कीर्तन के साथ बाबा श्याम के रंग में रंगेंगे और श्रद्धालु एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देंगे। इस पावन अवसर पर प्रसाद वितरण और संकीर्तन का आयोजन भी होगा। श्री श्याम आस्था परिवार द्वारा समस्त श्याम प्रेमी बंधुओं से अनुरोध किया गया है कि वे इस मंगलमय अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पधारकर बाबा श्याम की कृपा प्राप्त करें और इस आनंदोत्सव का हिस्सा बनें। खाटू नरेश के जयकारों के साथ होली के रंगों में सराबोर होंगे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    नीलेश तिवारी का पैदल खट्टू श्याम बाबा दर्शन यात्रा

    हज़रत शेख सलीम चिश्ती के 456वें उर्स व कुल में जन सैलाब, 24 और 25 मार्च को “रंग-ए-सूफ़ियाना” कार्यक्रम और भव्य अखिल भारतीय मुशायरा आयोजित होगा।

    कुल की रस्म में रात 3:30 बजे सज्जादानशीन पीरज़ादा अरशद फरीदी चिश्ती ने दी हाज़िरी, देश-दुनिया की अमन-खुशहाली के लिए हुई विशेष दुआ; 24-25 मार्च को होगा ‘रंग-ए-सूफ़ियाना’ और अखिल…

    Leave a Reply