फतेहपुर सीकरी । जम्मू कश्मीर के पहलगांव में पाक परस्त आतंकियों ने टूरिस्ट की हत्या के मामले में पूरे देश में आक्रोश है ।

गुरुवार शाम फतेहपुर सीकरी नगर पालिका अध्यक्ष व सभासदगणों ने कस्बा के बस स्टैंड स्थित गांधी मूर्ति पर कैंडल जलाकर मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की ।
इस दौरान प्रमुख रूप से पालिका अध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम, पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, सभासद चौधरी नोनीहाल सिंह, हनी गोयल, मनीष बंसल ,हर्षित पांडे, महेश शर्मा ,मुरारी लाल माहौर ,देव कुमार , नगर पालिका अधिकारी निरेंद्र धाकरे समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे ।
Updated Video




Subscribe to my channel




