राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नापाक के खिलाफ किया कैंडल मार्च एवं फूंका पुतला

अर्जुन रौतेला संवादाता। पर्यटन स्थल पहलगाम में विगत दिनों आतंकवादियों द्वारा निहत्थे लोगों पर गोलियां बरसाई गई उसके विरोध में आज राष्ट्रीय युवा वाहिनी के संगठन मंत्री विनोद जादौन एवं जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट एत्माद्दौला की पुलिस चौकी नुनिहाई के पास एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ़ आक्रोश भरते हुए कैंडल मार्च रामबाग चौराहे तक ले जाते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय आदि नारों के साथ आतंकवादी रूपी पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया।
मीडिया प्रभारी शशिकांत तिवारी ने बताया कि आज राष्ट्रीय युवा वाहिनी द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हाल ही में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 28 निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कैंडल मार्च एवं नापाक का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।

सुरक्षा की दृष्टि से कमिश्नरेट एत्माद्दौला का पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम की संवेदनशीलता एवं व्यापक जन सहभागिता को दृष्टिगत रखते हुए, मौके पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को शांति, व्यवस्था एवं गरिमा के साथ संपन्न कराया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868464

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार में संदिग्ध पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर एस ओ जी पुलिस का छापा 2844 000 रुपए कीमत का सर समान जप्त

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत में मिलावटी पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़: SOG और फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 28 लाख से अधिक का माल…

    उत्तराखंड के चम्बोली जिले के थराली बद्रीनाथ वन प्रभाग विस्तार में लगी भयंकर आग:: आग पर कंट्रोल करना हो रहा मुश्किल

    टी यन न्यूज 24 संवाद दाता राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट उत्तराखंड प्रदेश के चमोली जिले में थराली बद्रीनाथ वन प्रभाग के मध्य पिंडर रेंज के जंगलों में भीषण आग…

    Leave a Reply