बहराइच * रुपईडीहा नगर पंचायत की नई बस्ती में सड़क पर जलभराव व चलना हुआ विकट , मोहल्ला वासियों का बना हुआ है समस्या * मनोज त्रिपाठी.

बहराइच जिला में भारत – नेपाल का सीमावर्ती क्षेत्र रुपईडीहा नगर पंचायत में वार्ड नंबर 15 सरस्वती नगर में स्थित नई बस्ती मोहल्ला में मुख्य मार्ग से जाने के लिए जैसे हीं प्रवेश अपने घर को जाने के लिए जैसे हीं मस्जिद के पास पहुचते पैदल हों या वाहन से रास्ते पर बन गए गड्ढे जल भराव के साथ उबड़ – खाबड़ होने के कारण इस मोहल्ला के लोगों को आवागमन में एक कठिन समस्या का सामना करना पड़ रहा है और इस सम्पर्क मार्ग पर पैदल चलना दूभर हो गया है । यहाँ के निवासियों ने बताया कि आये दिन बच्चे इस सड़क पर गिर कर चोट खा चुके हैं । इस संबंध में किसान नेता अब्दुल राशिद उर्फ मोनू कुर्रेशी जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (अवस्थी गुट) भाजपा समर्थित के साथ आज नई बस्ती निवासी बराती लाल , फुत्तु कुरैशी, फरमान कुरैशी , शमशेर अली , हाफिज दानिश, एजाज बाबू ,नसीम, सोनू, रहील खान,हनीफ अंसारी, अब्बास अली, व अन्य लोगों के साथ सड़क की खराब दुर्दशा पर विरोध जताते हुए मांग की गई है कि यदि समय रहते इस मार्ग को व्यवस्थित रूप से निर्माण नहीं हुआ तथा सही नहीं कराया गया तो किसान यूनियन के बैनर तले धरने व प्रदर्शन के लिए आमरण अनशन किया जायेगा । इस ठहराव दूषित जल से मलेरिया तथा अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है जिम्मेदार विभाग व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा इस कठिन समस्या पर ध्यान देना आवश्यकता है।किसान नेता मोनू कूर्रेशी ने जिले के उच्च अधिकारियों व मुख्यमंत्री को इस समस्या के निराकरण हेतु संबंध में शिकायती पत्र प्रेषित में मांग की गई है कि नई बस्ती मोहल्ला में गडढ़ा में सड़क या सड़क में गडढें बन चुका की मरम्मत करवाया जाये । मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका की इस टर्म की आख़िरी सामान्य सभा सूरत शहर के मेयर ने लिया ऐतिहासिक निर्णय //मुगलसराय का नाम ( तापी भवन ) एवं विस्तार का नाम ( तापी पूरा ) होगा

    टी एन न्यूज़ 24 – आवाज़ जुर्म के खिलाफगुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट सूरत : सूरत महानगर पालिका की वर्तमान टर्म की अंतिम सामान्य सभा में दो ऐतिहासिक…

    गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अमीत भाई चावड़ा जी के यादेशा अनुसार संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चल रहे संगठन सूजन अभियान के अंतर्गत सूरत शहर कांग्रेस ने शहर में कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहद वार्ड वाई संध्या फेरी का आयोजन किया

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट कांग्रेस आपके द्वार” कार्यक्रम हुआ आयोजन संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री अमीत भाई चावड़ा जी के…

    Leave a Reply