सूरत महानगरपालिका के द्वारा आदिवासी के समाज लोगों का मकान तोड़ने के विषय को लेकर सूरत शहर कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

आदिवासी समाज के मकानों को तोड़ने की धमकी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की त्वरित कार्रवाई

मोटीवेल, नायकीवाड़ (सूरत) | दिनांक: 9-5-2025

आज सूरत महानगर पालिका (SMC) के कर्मचारियों द्वारा मोटीवेल गांव के नायकीवाड़ फलिया क्षेत्र में निवास कर रहे आदिवासी समाज के लोगों को उनके मकान तोड़ने की धमकी दी गई। इस गंभीर घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से तत्काल संज्ञान लेते हुए सूरत शहर कांग्रेस एसटी सेल के अध्यक्ष जयेशभाई राठौड़ के नेतृत्व में शहर कांग्रेस अध्यक्ष धनसुखभाई राजपूत और पार्टी प्रवक्ता कल्पेशभाई बारोट ने स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और इसके पश्चात सूरत महानगर पालिका आयुक्त को लिखित और मौखिक रूप से निवेदन प्रस्तुत किया। निवेदन में यह स्पष्ट किया गया कि जब तक इन आदिवासी परिवारों के पुनर्वास की समुचित व्यवस्था नहीं होती, तब तक उनके मकानों को नहीं तोड़ा जाए।

इस मांग को लेकर SMC के समक्ष यह आश्वासन प्राप्त किया गया कि किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्यवाही तब तक नहीं की जाएगी जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकलता। पूरी कार्यवाही के दौरान एसटी सेल अध्यक्ष और आदिवासी समाज के युवा नेता जयेशभाई राठौड़ की भूमिका सराहनीय रही।

इस अवसर पर सूरत शहर कांग्रेस अध्यक्ष धनसुखभाई राजपूत ने आदिवासी समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए युवा नेता जयेशभाई राठौड़ से कहा, “आदिवासी समाज के लिए जब भी और जहां भी आवश्यकता होगी, मैं स्वयं उपस्थित रहूंगा।”
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply