आगरा।सदर तहसील में साढ़े चार लाख रुपयों से भरा बैग पार वकीलों में आक्रोश ..

सदर तहसील में साढ़े चार लाख रुपयों से भरा बैग पार वकीलों में आक्रोश

 

आगरा संवाददाता।सदर तहसील में शनिवार को दिनदहाड़े साढ़े चार लाख रुपयों से भरा बैग एक अधिवक्ता के चैंबर से पार हो गया। बैग में रुपयों के अलावा दो दर्जन बैनामा की कॉपी ,बैंक की पासबुक, चेक व अन्य जरूरी कागजात भी थे। मिली जानकारी के अनुसार, बिचपुरी के गढ़ी गुलजारी निवासी इन्द्रपाल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह सदर तहसील में बतौर अधिवक्ता कार्य करते हैं,शनिवार दोपहर डेढ़ बजे अपने बैनामा लेखन के कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान किसी ने बड़ी चालाकी से बैग पर हाथ साफ कर दिया। जब अधिवक्ता की नजर पड़ी, तब तक चोर बैग लेकर फरार हो चुका था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोर की तलाश जारी है। अधिवक्ता ने बताया कि बैग में नकदी के अलावा दो दर्जन बैनामा जरूरी दस्तावेज भी थे। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर शाहगंज ने बताया कि अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह द्वारा तहरीर दी गई है मामले की जांच कर कार्यवाई की जाएगी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply