किरावली–आज जनपद आगरा की किरावली तहसील से बाबा बर्फ़ानी के दर्शनार्थ हेतु अमरनाथ यात्रा के लिये पहला जत्था रवाना हुआ।
इस अवसर पर अमरनाथ यात्रा में सम्मिलित हुए लगभग 25 लोगों का महादेव के भक्त, सेवा भाव रखने वाले क्षेत्रीय लोगों द्वारा माला पहना कर स्वागत सम्मान किया गया।
यात्रा मे सम्मिलित लोगों मे अरुण शुक्ला, प्रेम सिंह इंदौलिया, सियाराम इंदौलिया, दीपक बंसल, राजन सिंह, विवेक उपाध्याय, सुभाष उपाध्याय, विनोद दुबे आदि रहे। तो वही
इस धार्मिक यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों का क्षेत्रीय लोगों ने फूलों की माला पहनकर स्वागत सम्मान किया।
स्वागतकर्ताओं मे – सुन्दर लाल बंसल,दिनेश बंसल, दीपक गोयल, शुभम, विवेक आदि मुख्य रूप से उपस्थिति रहे।
संवाददाता नीरज तिवारी की रिपोर्ट —–
Updated Video




Subscribe to my channel




