गाय को हृदय में बसाइये, भारतीय देसी गौ माता के घी का ही दीपक पूजा घर में जलाइए : रसराज जी महाराज

अर्जुन रौतेला आगरा। गाय को हृदय में बसाइये। संकल्प लेकर गौ सेवा के किसी भी एक प्रकल्प से जुड़कर गौ माता की सेवा कीजिए। भारतीय देसी गौ माता के घी का ही दीपक पूजा घर में जलाइए..
ये उद्गार सूरसदन में चल रहे नौ दिवसीय गौ महिमा महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार शाम मलूक पीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज के परम कृपा पात्र रसराज जी महाराज ने व्यक्त किये।


उन्होंने समझाया कि हम गौ सेवक, गौ पूजक, गौ रक्षक और सनातन धर्मी हैं, इस पर गर्व कीजिए। इस दौरान इस भजन पर सब झूम उठे- “सत्य सनातन धर्म हमारा, गौ के सेवक हम। रामकृष्ण आदर्श हमारे, गौ आराधक हम। हम भारत के वीर सिपाही, गौ के रक्षक हम..”
गौ महिमा पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गौ माता हमारे जीवन में ऐसे ही उपयोगी है जैसे कि प्राणवायु। अगर गर्भवती माताएँ पंचगव्य और भारतीय देसी गौ माता के ताजा गोबर का रस नित्य एक चम्मच पिएँ तो प्रसव के समय उनको ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।


शिव महापुराण कथा के प्रसंग में उन्होंने समझाया कि हमको भगवान शिव के परिवार से मिलजुल कर रहने की सीख लेनी चाहिए।
पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, पूर्व पार्षद कुंदनिका शर्मा, ऋषि उपाध्याय, सुमन गोयल, कुमकुम उपाध्याय, कुसुम बंसल, पूर्विका बंसल, विनोद गर्गाचार्य, ऋषि रंजना, प्रवीण भारद्वाज, इंद्रदीप जैन, प्रियंका ठाकुर, विजय ओझा, सनातन केसरी, अखिलेश, विशाल, गोपाल दास, अभिराम दास, आकाश त्यागी, नितेश बंसल एड. आदर्श नंदन गुप्ता और प्रशांत लवानिया भी प्रमुख रूप से आरती में शामिल रहे।
इससे पूर्व सुबह की बेला में सैकड़ों भक्तों ने सूरसदन परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका अभिषेक और पूजन किया।

साध्वी पूनम दीदी के भजनों ने किया भाव विभोर

गौ महिमा महोत्सव के तीसरे दिन सुप्रसिद्ध भजन गायिका साध्वी पूनम दीदी ने अपने मार्मिक भजनों से समूचे सूरसदन सभागार को भाव विभोर कर दिया। मुझे अपने ही रंग में रंग ले मेरे यार साँवरे, सताओ ना हमें लोगों हमें दिल की बीमारी है, एक तू जो मिला सारी दुनिया मिली, मुश्किल है सहन करना यह दर्द जुदाई का जैसे भजनों पर श्रद्धालुओं की आँखों से सहज ही अश्रुधार बहती चली गई.. सब लोग सुधबुध भूल गए।

आज भजन सुनाएंगे नारायण बाबा

प्रमुख समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने बताया कि गौ महिमा महोत्सव के चौथे दिन गुरुवार को सुबह 7:00 बजे से पार्थिव शिवलिंग अभिषेक पूजन, शाम को 4:00 बजे से महाशिवपुराण कथा एवं गौ चर्चा तथा प्रसिद्ध भजन गायक नारायण बाबा के भजनों की रसधारा प्रवाहित होगी।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply