गुजरात प्रदेश के सूरत शहर कांग्रेस प्रजा न्याय आंदोलन को लेकर आज दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी के गेट पर धरना प्रदर्शन किया

 

दिनांक: 16/07/2025

गुजरात प्रदेश सूरत शहर 16/07/2025

सरत शहर जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री विपुल भाई उघना वाला ने एक प्रेस बयान में जानकारी दी है कि —वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय की ज़मीन को पट्टे पर देने के निर्णय की जानकारी विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा हमें दी गई। इस संदर्भ में प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार, कुलपति ने बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के, भारतीय जनता पार्टी के कहने पर एवं एक ठेकेदार के दलाल की तरह आचरण करते हुए विश्वविद्यालय की ज़मीन आगामी नवरात्रि महोत्सव — जो कि हमारी आस्था का प्रतीक है — की आड़ में निजी व्यक्ति को पट्टे पर देने और स्थायी रूप से उस ज़मीन को व्यापारी के हवाले करने का षड्यंत्र रचा।

हमें निजी रूप से इसकी सूचना मिलने के पश्चात्, सूरत शहर कांग्रेस समिति ने छात्रों के भविष्य की चिंता करते हुए तथा ग़रीब किसानों की शिक्षा के उद्देश्य से आवंटित ज़मीन और जनता के टैक्स के पैसों से विकसित इस ज़मीन के दुरुपयोग के विरोध में आज दिनांक 16/07/2025, मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया।हमारे इस आंदोलन की जानकारी कुलपति व भाजपा शासकों को मिलते ही फिलहाल उस ज़मीन को ठेकेदार को देने का निर्णय रद्द कर दिया गया है। यह आंदोलन जनता के हित में एक सफलता साबित हुआ है।

लेकिन यह स्पष्ट हो गया है कि कुलपति की भूमिका भ्रष्टाचार से ग्रस्त है, अतः सूरत शहर कांग्रेस समिति महामहिम राज्यपाल (कुलाधिपति) से कुलपति को तत्काल बर्खास्त करने की मांग करेगी।

सूरत शहर कांग्रेस समिति यह स्पष्ट करती है कि यदि भविष्य में इस प्रकार का कोई भी कृत्य शहर में किया जाएगा, जिसमें विश्वविद्यालय या सरकारी जमीनें उद्योगपतियों को षड्यंत्रपूर्वक दी जाएंगी, तो कांग्रेस जनता के हित में उग्र आंदोलन करेगी।

इस अवसर पर सूरत शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विपुल भाई उधना वाला श्री कार्यकारी प्रमुख श्री अशोक भाई पीपले श्री काशिफ रिजवान भाई उस्मानी श्री हरीश भाई सूर्यवंशी श्री अशोक भाई कोठारी श्री कल्पेश भाई बारोट  प्रवक्ता श्री किरण रायका श्री अनूप राजपूत श्री इकबाल फराम सेवादल दल के अध्यक्ष श्री संतोष भाई पाटिल श्री राज कुमार सिंह श्री सोनल शेख के साथ सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखी गई

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच *थाना रिसिया पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री का फर्जी सह प्रतिनिधि बनें जालसाजों को किया गया गिरफ्तार *मनोज त्रिपाठी

    प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर मंदिर स्थित शिविर कार्यालय का फर्जी सह प्रतिनिधि बन कर फोन कर अधिकारियों / आम जनमानस पर दबाव बनाते गैर कानूनी कार्य करने…

    गुजरात प्रदेश के पाटण जिले में एक निजी अस्पताल में अमानवीय घटना को लेकर चारों तरफ पड़ रही फिटकर प्रशासन से न्याय की गुहार

    १०/१२/२०२५ टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी गुजरात प्रदेश के पाटन जिले के एक निजी अस्पताल में एक अमानवी घटना सामने आई है। थारा थाना क्षेत्र की एक…

    Leave a Reply