श्री शिव महापुराण कथा का पंचम दिवस : प्रकटि सुरभि सुख दैया, बिरज में बाजे बधैया

अर्जुन रौतेला आगरा। गौ आधारित शिक्षा आज की जरूरत है। भारत के सभी पाठ्यक्रमों में एक विषय गौ माता का अवश्य होना चाहिए। बच्चे जब गौ माता की महिमा जानेंगे तो वह गौ सेवक, गौ पालक और गौ रक्षक की भूमिका के लिए संस्कारित होंगे…
यह संदेश सूरसदन में चल रहे गौ महिमा महोत्सव के पाँचवें दिन शुक्रवार शाम सुरभि अवतार की कथा सुनाते हुए पूज्य श्री रसराज जी महाराज ने जन-जन को दिया। इस दौरान इस भजन पर सब भाव विभोर हो गए- ” प्रगटी सुरभि सुखदैया, बिरज में बाजे बधैया.. ”


उन्होंने समझाया कि हमको मूक प्राणियों पर दया करनी चाहिए। गौ माता तो साक्षात प्रेम और करुणा की मूर्ति है। गौ माता के वध पर पूर्ण प्रतिबंध होना चाहिए..
शिव महापुराण की कथा के क्रम में उन्होंने रुद्राक्ष की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि रुद्राक्ष भगवान शिव से ही प्रकट है। हर व्यक्ति को अपने गले में रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। रुद्राक्ष पहनने से उच्च रक्तचाप के रोगियों को लाभ मिलता है।
इससे पूर्व भजन गायक पंडित मनीष शर्मा ने ‘अब आ जाओ गोपाल पुकारे तुमको व्याकुल गैया’ भजन सुना कर सबको भाव विभोर कर दिया।


सुबह की बेला में सैकड़ों भक्तों ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव का पूजन और अभिषेक किया।
कथा समापन पर जाने-माने भजन गायक बाबा चित्र विचित्र जी महाराज के रसभीने भजनों ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।
मुख्य यजमान मनोज गुप्ता, मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर), समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, पूर्व पार्षद कुंदनिका शर्मा, ऋषि उपाध्याय, सुमन गोयल, गीता शर्मा, कुमकुम उपाध्याय, प्रवीण भारद्वाज, प्रियंका ठाकुर, इंद्रदीप जैन, नितेश बंसल एड., हरिशंकर उपाध्याय, रामदेव तिवारी, पूर्विका बंसल, ऋषि रंजना ने आरती उतारी।


पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने बताया कि महोत्सव शनिवार को भी शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक जारी रहेगा।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply