यूपी में डबल इंजन नहीं, ढपोरशंखों की सरकार है : पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष

अर्जुन रौतेला आगरा। उत्तर प्रदेश में 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करने के मुद्दे पर योगी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने “ढपोरशंखों को जगाओ शंख बजाओ, स्कूल बचाओ अभियान” चलाकर स्थान सुभाष पार्क स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन दर्ज किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं ने इकट्ठे होकर योगी सरकार द्वारा 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करने के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि योगी सरकार 27000 शराब की दुकाने खोलकर 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करने जा रही है, आम आदमी पार्टी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी, इसलिए आप प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह के आवाहन पर योगी सरकार के इस तुगलकी फरमान के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करने उतर आई है। आम आदमी पार्टी इसके लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।

इस अनोखे अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षक, अभिभावक और बच्चों ने, जिले के बंद किए गए सरकारी प्राथमिक विद्यालय पर जाकर शंख और थाली बजाकर इस “ढपोरशंख सरकार” को जगाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया।

जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि “आम आदमी पार्टी, सरकारी स्कूलों को बचाने की लड़ाई लड़ रही है, जबकि भाजपा स्कूल बंद करने में लगी है। एक तरफ सरकार प्रदेश में 27,308 शराब की दुकानें खोल चुकी है, वहीं दूसरी तरफ 27,000 से अधिक स्कूल बंद किए जा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि सरकार की प्राथमिकता बच्चों की शिक्षा नहीं है।”

जिलाध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा –“यह डबल इंजन नहीं, ढपोरशंखों की सरकार है, जो बच्चों को अनपढ़ बनाकर रखना चाहती है। इसलिए अब समय आ गया है कि जनता खुद उठ खड़ी हो और इन ढपोरशंखों को जगाए।”

जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उन स्कूलों को बंद करने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है, जिन पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। लेकिन यह केवल आंशिक राहत है। यदि जनता की आवाज़ नहीं उठी तो सरकार दोबारा इन्हें बंद करने की कोशिश करेगी।

जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार उन बच्चों को अनपढ़ रखना चाहती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर तबकों से आते हैं, ताकि आगे चलकर वो सवाल न पूछ सकें, हक न मांग सकें और आजीवन केवल वोट बैंक बने रहें। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा कि “बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ मत कीजिए। स्कूल बंद करने का निर्णय तुरंत वापस लीजिए।”

इस मौके पर जिला महासचिव यतिनंदन आर्य ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और उत्तर प्रदेश के बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए तब तक संघर्ष करेगी, जब तक सरकार इस तुगलकी फरमान को वापस नहीं लेती। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 2 अगस्त को लखनऊ के इको गार्डन में ऐतिहासिक “स्कूल बचाओ आंदोलन” करेगी।
इन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा जारी नंबर- 75 0004 0004 पर मिस्ड कॉल करके आप भी इस क्रांति का हिस्सा बनिए और इन बच्चों के स्कूल इन्हें वापस दिलाइए।

विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला महासचिव यतिनंदन आर्य, दर्शन बाबू, ताज्जुद्दीन खान, इन्द्र कुमार वर्मा, पंकज चावला,शानू कुरैशी , आसिफ़ नवाब, नरेश गुप्ता, बी के ठाकुर, अय्यूब सहित कई लोग शामिल हुए ।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में महिला रत्न कलाकार के नव युवान पुत्र की ताप्ती नदी में डूबने से हुई मौत घर में शोक का माहौल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर सर थाना प्राणी संग्रहालय के पीछे ताप्ती नदी मैं डूबने से 10 वी के छात्र का 38 घंटे बाद…

    गुजरात प्रदेश के गन्ना मिलों एवम् गन्ना किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर चिंतन बैठक का आयोजन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज से चीनी मिल मालिकों और किसानों की नींद उड़ी, गांव-गांव में राजनीतिक सभाओं में किसानों…

    Leave a Reply