बेतवा नदी में डूबी 9 वर्षीय किशोरी का शव 16 घंटे बाद बरामद, घर मे छाया मातम

बेतवा नदी में डूबी 9 वर्षीय किशोरी का शव 16 घंटे बाद बरामद, घर मे छाया मातम

जालौन : बेतवा नदी में डूबी 9 वर्षीय किशोरी का शुक्रवार की सुबह शव बरामद किया गया। एसडीआरएफ व आटा थाना पुलिस द्वारा करीब 16 घंटे चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को नदी से निकाला जा सका। शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बता दें कि बीते रोज आटा थाना क्षेत्र के ददरी गांव निवासी इंद्रकुमार अपनी दो बेटियों ममता व अंजली के साथ बेतवा नदी में नहाने गया था। नदी में नहाते समय दोनों किशोरियां नदी के गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। इसी दौरान पिता के चिल्लाने पर मौके पर मौजूद लोगों द्वारा ममता को बचा लिया गया, वहीं अंजली पानी के तेज बहाव में बह गई।

ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर आटा थाना पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और लापता किशोरी की खोजबीन के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद भी गुरुवार को किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद शुक्रवार की सुबह किशोरी का शव नदी से बरामद किया गया। शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    29वें रोज़े की फज़ीलत के बीच इफ़्तार का भव्य आयोजन, रोज़ेदारों की उमड़ी भीड़

    मुकद्दस माह रमज़ान के 29वें रोज़े की खास फज़ीलत के बीच दरगाह हज़रत शैख़ सलीम चिश्ती में सामूहिक अफ़्तार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 4000 से अधिक बड़ी संख्या…

    रमज़ान के पावन महीने में दरगाह छोटे-बड़े सरकार में मीलाद शरीफ़ का आयोजन, अकीदतमंदों की रही बड़ी मौजूदगी

    रमज़ान के पावन महीने में दरगाह छोटे-बड़े सरकार में मीलाद शरीफ़ का आयोजन, अकीदतमंदों की रही बड़ी मौजूदगी आगरा:– पवित्र माह रमज़ान के मुकद्दस मौके पर दरगाह छोटे-बड़े सरकार के…

    Leave a Reply