सीकरी मैं लव कुश एवं वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी शोभा यात्रा

फतेहपुर सीकरी मैं लव कुश एवं वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी शोभा यात्रा धूमधाम से निकली

ग्राम पंचायत सीकरी चार हिस्सा के देवी मंदिर से शुरुआत यात्रा प्रारंभ होकर कुशवाहा फार्म हाउस जोतना पहुंची जगह-जगह फूलों से स्वागत।


शोभा यात्रा में लव कुश, सीताराम,हनुमान, वीरांगना अवंतीबाई लोधी,राजा हृदय शाह लोधी अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी स्वामी ब्रह्मानंद स्वामी के स्वरूप निकले।
फतेहपुर सीकरी। 16 अगस्त 2025 को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के जन्म उत्सव तथा लव कुश शोभा यात्रा का आयोजन लोधी और कुशवाहा समाज द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। शोभा यात्रा ग्राम पंचायत सीकरी चार हिस्सा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर मुख बाजार बाईपास होते हुए मंडी मिर्जा खा कुशवाहा फार्म हाउस जोतना पहुंचा।
सभी स्वरूपों का उपस्थित आयोजक मंडल अतिथियों ने पूजा अर्चना कर स्वागत किया इसके बाद लोधी कुशवाहा समाज के संयुक्त रूप से उपस्थित लोगों स्वागत कर संबोधित किया।
कार्यक्रम में अध्यक्षता कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नूर सिंह कुशवाहा तथा लोधी समाज के भोला सिंह लोधी द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्यक्रम में विधायक चौधरी बाबूलाल ब्लॉक प्रमुख गुड्डू चाहर सांसद राजकुमार चाहर के भाई प्रमोद चाहर, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल सिंह लोधी प्रवीण लोधी अखिल भारतीय लोधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा आनंद लोधी बसपा के डॉक्टर मुकेश राजपूत नेहाल सिंह लोधी पार्षद बबलू लोधी क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा पार्षद मोहन सिंह लोधी एडवोकेट गुलाब सिंह पंडित रामनिवास शर्मा बंटी ठाकुर गंगाधर कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक आगरा विधायक खेरागढ़ भगवान सिंह कुशवाहा कार्यक्रम में पहुंचे उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन में मुख्य रूप से धर्म सिंह कुशवाह ताराचंद मास्टर शिवचरण कुशवाहा राधेश्याम कुशवाहा मूलचंद कुशवाहा दरयाब सिंह लोधी खड़क सिंह प्रधान चंद्रभान सिंह लोधी पूर्व प्रधान टुंडा राम लोधी कैलाश राम राजपूत डॉक्टर प्रेमपाल लोधी मिथुन राजपूत सहित अनेक लोगों ने कार्यक्रम की व्यवस्था को बनाए रखने में अपना योगदान दिया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    29वें रोज़े की फज़ीलत के बीच इफ़्तार का भव्य आयोजन, रोज़ेदारों की उमड़ी भीड़

    मुकद्दस माह रमज़ान के 29वें रोज़े की खास फज़ीलत के बीच दरगाह हज़रत शैख़ सलीम चिश्ती में सामूहिक अफ़्तार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 4000 से अधिक बड़ी संख्या…

    रमज़ान के पावन महीने में दरगाह छोटे-बड़े सरकार में मीलाद शरीफ़ का आयोजन, अकीदतमंदों की रही बड़ी मौजूदगी

    रमज़ान के पावन महीने में दरगाह छोटे-बड़े सरकार में मीलाद शरीफ़ का आयोजन, अकीदतमंदों की रही बड़ी मौजूदगी आगरा:– पवित्र माह रमज़ान के मुकद्दस मौके पर दरगाह छोटे-बड़े सरकार के…

    Leave a Reply