12 रबी-उल-अव्वल जुलूस की बैठक संपन्न

फतेहपुर सीकरी जश्ने ईद मिलाद उल नबी/ 12 रबी-उल-अव्वल का जुलूस व्यवस्थित तरीके से मनाने के लिए मुस्लिम समुदायों द्वारा बैठक आयोजित की गई हैं। जरूरतमंदों की सेवा करने, यातायात बाधित न करने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने जैसी बातों पर चर्चा हुई। बैठक का उद्देश्य सौहार्दपूर्ण माहौल में पवित्र दिन का उत्सव मनाना है।

जुलुस हर साल की तरह 2 बजे दोपहर तेहरा गेट से शुरू होकर मैंन बाजार, बस स्टैंड होता हुआ बुलंद गेट रोड तक पहुुंचेगा। जुलुस में हर साल की तरह घोड़े, ऊँट, बैंड आदि की झांकियां भी शामिल होंगी।
जरूरतमंदों को लंगर बांटने का सुझाव दिया। आम नागरिकों के आने-जाने में बाधा न आए, इसके लिए जुलूस को निर्धारित मार्ग से ही निकला जायेगा।
जुलूस के दौरान धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले कोई नारे न लगाए जाएं, इसका विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
फतेहपुर सीकरी चूड़ी बाजार रमज़ान उस्मानी के गोदाम पर मीटिंग के दौरान हाजी बदरूद्दीन कुरैशी, सलीम उस्मानी, सुल्तान उस्मानी, रमजान उस्मानी, डॉ मुस्तकीम, वहीद,  सद्दाम प्रधान, मोहम्मद इदरीश, पप्पू अल्वी, हाजी साबू , शब्बीर, शमशाद, चांद, सलमान आदि सामाजिक लोग मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    29वें रोज़े की फज़ीलत के बीच इफ़्तार का भव्य आयोजन, रोज़ेदारों की उमड़ी भीड़

    मुकद्दस माह रमज़ान के 29वें रोज़े की खास फज़ीलत के बीच दरगाह हज़रत शैख़ सलीम चिश्ती में सामूहिक अफ़्तार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 4000 से अधिक बड़ी संख्या…

    रमज़ान के पावन महीने में दरगाह छोटे-बड़े सरकार में मीलाद शरीफ़ का आयोजन, अकीदतमंदों की रही बड़ी मौजूदगी

    रमज़ान के पावन महीने में दरगाह छोटे-बड़े सरकार में मीलाद शरीफ़ का आयोजन, अकीदतमंदों की रही बड़ी मौजूदगी आगरा:– पवित्र माह रमज़ान के मुकद्दस मौके पर दरगाह छोटे-बड़े सरकार के…

    Leave a Reply