श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति ने इंद्रदेव को मनाने के लिए निर्माणाधीन मिथिलामहल के समक्ष किया हवन-पूजन

अर्जुन रौतेला आगरा। 148 वर्ष से आयोजित हो रही रामलीला और 66 वर्ष से सजाई जा रही जनकपुरी के इतिहास में कमला नगर में पाँच बार जनकपुरी सजाई जा चुकी है। हर बार इंद्रदेव ने कहर ढाया है.. इस बार भी इंद्रदेव लगातार मूसलाधार वर्षा कर रहे हैं… यमुना भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है…
ऐसी स्थिति में मिथिलावासियों ने सोमवार को शिवम पार्क में निर्माणाधीन मिथिला महल के समक्ष इंद्रदेव को मनाने के लिए वैदिक मंत्रों के साथ विधि विधान से हवन पूजन किया।


श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के बैनर तले सभी लोगों ने इंद्रदेव से हाथ जोड़कर गुहार लगाई कि इस बार मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और जगत जननी माता जानकी के विवाह में कृपा करो! इतना मत बरसो कि लाखों भक्तों को कोई परेशानी हो.. इस दौरान जय जय श्री राम और माता जानकी के जयकारे गूँजते रहे।


कार्यक्रम में श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर), वरिष्ठ संरक्षक चौधरी विजेंद्र सिंह, श्री भगवान अग्रवाल (हैप्पी भाई), संरक्षक राकेश मंगल, गोविंद प्रसाद अग्रवाल सीए, राम प्रकाश अग्रवाल, महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल, संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल, नितिन कोहली, सर्व व्यवस्था प्रमुख गौरव पोद्दार, कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल, सहकोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ‘बैंक’, जितेंद्र तिवारी, नीरज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल एड, स्वदेश विकल, प्रांजल मित्तल, योगेश अग्रवाल, हरीश शर्मा गुड्डू, केके अग्रवाल, आदर्श नंदन गुप्त, पूर्व पार्षद अमित ग्वाला, तपन अग्रवाल, नवनीत कुलश्रेष्ठ एड. प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
राष्ट्रीय स्वयं स्वयंसेवक संघ से जुड़े श्री भगवान अग्रवाल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल सीए, राजेश सिंघल, राघवेंद्र तिवारी और विदित बंसल भी मौजूद रहे।


जनकपुरी महिला समिति की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, संरक्षक मीरा अग्रवाल, संगीता पोद्दार, सोनिया शर्मा, नीलम अग्रवाल, साधना वर्मा और राखी अग्रवाल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस सर्वेलेंस टीम के द्वारा होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर वियर की बोतलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्विलेंस टीम ने होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव के…

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    Leave a Reply