समाज कल्याण विभाग मंत्री ने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय इटौरा, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं, दिए निर्देश

अर्जुन रौतेला आगरा। आज प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय इटौरा व राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास शाहगंज का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाएं देखी एवं संबंधित को दिशा निर्देश दिए।

मंत्री सर्वप्रथम शाहगंज स्थित अनुसूचित जाति छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंचे, छात्रावास की व्यवस्थाओं को देखा तथा संबंधित को दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात मंत्री ने नगला शंकर लाल, धनौली में आयोजित समानता एवं समृद्धि अधिवेशन में हिस्सा लिया।


तत्पश्चात मंत्री असीम अरुण द्वारा इटौरा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निरीक्षण किया तथा विद्यालय में इंग्लिश लैंग्वेज लैब व पॉवर लिफ्टिंग लैब का फीता काटकर शुभारंभ किया। जिसमें सॉफ्टवेयर आधारित अंग्रेजी भाषा का ज्ञान तथा इंग्लिश स्पीकिंग आदि को आसानी से सीखा जा सकता है इसी प्रकार पॉवर लिफ्टिंग लैब पॉवर लिफ्टिंग की आधुनिक तकनीकी के माध्यम से प्रतिभा निखार होगा।


मंत्री  ने कहा कि सर्वोदय विद्यालय की प्रतिभाएं खेल, पावरलिफ्टिंग क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं,सॉफ्टवेयर आधारित लैब में बच्चों के लिए अंग्रेजी भाषा की समझ व स्पीकिंग आसान होगी, पॉवर लिफ्टिंग लैब की स्थापना से यहां की प्रतिभाओं में और निखार आएगा, उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी, प्रदेश सरकार और समाज कल्याण मंत्रालय शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और नवीन प्रयोगों से शिक्षा के स्तर को और बेहतर कर रहा है, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवार के बच्चों को तकनीक आधारित उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त हो सके तभी विकसित भारत का संकल्प पूरा हो सकेगा।


मंत्री असीम अरुण ने बताया कि पीटी शिक्षक हरीश चंद्रा पॉवर लिफ्टिंग के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी है। उनके प्रयास से पॉवर लिफ्टिंग में कई बच्चों ने मैडल प्राप्त किया है, आने वाले समय में इसे भी उत्कृष्टता के रूप में विकसित किया जायेगा। बच्चों को बेहतर तैयारी के लिए आधुनिक उपकरण विद्यालय में लगाये जायेंगे। जिससे बच्चे जिस माहौल में प्रतियोगिता में भाग लेते हैं उसी माहौल में वो प्रशिक्षण भी प्राप्त करें और बेहतर परिणाम दे सकें, गौरतलब है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में 110 आवासीय विद्यालय संचालित किया जा रहा है।

अन्य खबरों एवं TN NEWS24LIVE चैनल से जुड़ने हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश में फिर एक बार मौसम बदलने के आसार १३ मार्च से १७ मार्च तक मौसम में तब्दीली देखने को मिल सकती हैं हवा मान के जानकार श्री रमेश बसिया जी ने की आगाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में 18 से 20 मार्च के बीच मौसम में बदलाव की संभावना, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा जी आई डी सी में स्थित न्यू पारस डाइंग प्रिंटिंग मिल में टंकी सफाई करते वक्त तीन मजदूरों की मौत को लेकर वकील एवम् गुजरात प्रदेश कांग्रेस के महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय जांच के लिए विभिन्न विभागों से अनुरोध किया

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा GIDC क्षेत्र में स्थित न्यू पारस डाइंग मिल में कुछ दिन पूर्व केमिकल टंकी की सफाई के…

    Leave a Reply