द्विवार्षिक चुनाव में आप्टा की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन कार्यकारिणी का मंडल स्तरीय द्विवार्षिक चुनाव रविवार को संजय प्लेस स्थित पुनीत वृन्दावन में आप्टा संस्थापक व संयोजक डॉ सुनील उपाध्याय की निगरानी में आयोजित किया गया। जिसमें डॉ.मोहित दीक्षित को अध्यक्ष, मुकेश मिरचंदानी को महासचिव, राजकुमार गुप्ता को सचिव और वैभव बंसल को कोषाध्यक्ष पुनः निर्विरोध चुना गया।

आप्टा के संस्थापक व संयोजक डॉ. सुनील उपाध्याय ने बताया कि संगठन में शक्ति है के नारे के साथ नयी कार्यकारणी में अनिल रजवानी, नीरज शर्मा, सत्यवीर सिंह ,उमेश टिन्ना, नितिन मित्तल ,अश्विनी कुमार डॉ संदीप जैन और अभिनव वशिष्ट को उपाध्यक्ष बनाया है। नए जोश के साथ सहसचिव पद पर डॉ दयाल सरन, डॉ अंकुर जैन, कार्तिक गर्ग, समीर सक्सेना, राहुल अग्रवाल को कार्यकारणी में स्थान दिया गया है।

आगरा प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन का नाम अब ऑल प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन (आप्टा) रखने का प्रस्ताव रखा गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कार्यकारिणी के सदस्यों को माला पहनाकर किया गया। इस असवर पर मोहित सिंह, पियूष गर्ग, दीपक कुमार, डॉ रोहित दीक्षित, पवन धनवानी, सुभेन्द्र कुमार, डॉ अनुष्का कुणलानी, रितु शर्मा, सीए पूनम अग्रवाल, मनोज बघेल आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868898461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग

    गुजरात प्रदेश मुस्लिम समाज के पवित्र रमजान महीने में सूरत शहर के राजमार्ग पर लारी गल्ले लगाने की अनुमति के लिए सुरत शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर सेवक श्री असलम भाई सायकल वाला की मांग

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में इस समय मुस्लिम समाज के लोगों का रमजान महीना होने पर सूरत शहर के राजमार्गों पर रात के समय फुटपाथ…

    Leave a Reply