जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के बैनर तले युवा राम भक्तों ने दोपहिया वाहनों पर सवार होकर जनकपुरी देखने के लिए नगर वासियों को किया आमंत्रित

अर्जुन रौतेला आगरा। हम द्वार सजाएँ, हम दीप जलाएँ, राम आएंगे.. नैना भीगे भीगे जाएँ, कैसे खुशी ये छुपाएँ, राम आएंगे..

ऐसे हृदय स्पर्शी भजन की सुरधारा और जय श्री राम के गगन भेदी जयघोषों के मध्य रविवार सुबह श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के बैनर तले जब सैकड़ों युवा राम भक्त शांति के प्रतीक सफेद रंग की टीशर्ट पहनकर अपने-अपने दोपहिया वाहनों पर सनातन धर्म की भगवा ध्वज पताका लहराते हुए श्री राम चौक कमला नगर से नगर वासियों को जनकपुरी महोत्सव के लिए आमंत्रित करने निकले तो भक्ति, जोश, उत्साह और हर्ष-उल्लास का ऐसा ज्वार उमड़ा जैसे पूरा कमला नगर और बल्केश्वर क्षेत्र राम के रंग में रंग गया हो..

श्रीराम चौक से लेकर जनकपुरी कार्यालय तक निकाली गई इस विशाल और भावपूर्ण आमंत्रण यात्रा में कमला नगर और बल्केश्वर के विभिन्न मार्गों पर क्षेत्रवासियों ने राम भक्तों पर जमकर पुष्प वर्षा की और जगह-जगह उनका स्वागत किया।

कर्मयोगी फव्वारा चौक पर कर्मयोगी एंक्लेव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पार्षद पति पवन बंसल के नेतृत्व में आमंत्रण यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, वहीं कमला नगर पानी की टंकी चौराहे पर सिंधु सेवा संगम द्वारा अमृत मखीजा के नेतृत्व में आमंत्रण यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान समिति के महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल द्वारा ब्रजभाषा में दिया गया निमंत्रण सभी के दिल को छू गया। वह लगातार माइक से पुकार रहे थे, “भैया! जनकपुरी में पाँच दिना को न्यौता है.. जनकपुरी देखिबे सबन्नै आनौ है..”

इससे पूर्व श्री राम चौक पर समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने प्रभु श्री राम की ध्वज पताका लहराकर आमंत्रण यात्रा का शुभारंभ किया। आमंत्रण यात्रा का संयोजन और नेतृत्व शैलू गौतम व संचालन महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल द्वारा किया गया।

आमंत्रण यात्रा में भोला अग्रवाल, राकेश वर्मा, धीरज वर्मा, आरके सिंह, अखिल जैन और शोभित शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

इस दौरान श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल, सहकोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल बैंक आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    मालती कुशवाह ने की एक्सपोजर विजिट “पिंक सिटी रिक्शा” जयपुर

    संवाददाता अर्जुन रौतेला। नमस्कार दोस्तों आजका हमारा लेख है आगरा की मालती कुशवाह के ऊपर जिन्होंने महिला सशक्तिकरण को जाना और काम किया। सारी कहानी मालती कुशवाह की जुबानी –…

    ४८ घंटों की चेतावनी पर नहीं माना नगर निगम और खाद्य निरीक्षक तो होगा बड़ा आंदोलन!

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा । थाना जगदीशपुरा क्षेत्र मारुति स्टेट चौराहे के पास मंदिर के पास 3 मीट की दुकानों को चलाया जा रहा है, इस मामले की सूचना विश्व…

    Leave a Reply