प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पांच छात्राओं को मिले लैपटॉप, उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान

अर्जुन रौतेला आगरा। बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें डिजिटल संसाधनों से जोड़ने की दिशा में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में बुधवार, 28 अक्टूबर को उदयन शालिनी फैलोशिप की पांच छात्राओं को लैपटॉप प्रदान किए गए। डिजिदान एनजीओ और एसटीजी कंपनी के सहयोग से आयोजित इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्राओं को डिजिटल शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

उदयन शालिनी फैलोशिप एक भारतीय पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट है, जो प्रतिभाशाली छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करता है। वर्ष 2002 में दिल्ली में 72 छात्राओं के साथ शुरू हुई इस पहल के माध्यम से वर्तमान में देश के 15 राज्यों के 38 शहरों में 18 हजार बालिकाओं को शिक्षा, मार्गदर्शन और रोजगारपरक कौशल प्रदान कर सशक्त बनाया जा रहा है। आगरा चैप्टर की शुरुआत वर्ष 2021 में शिक्षादान फाउंडेशन के सहयोग से 50 छात्राओं के साथ हुई थी। वर्तमान में यहां छात्राओं की संख्या बढ़कर 172 हो गई है।

लैपटॉप वितरण के लिए छात्राओं का चयन उनके पाठ्यक्रम, आवश्यकता तथा फैलोशिप के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में अध्ययनरत होने के आधार पर किया गया। चयनित छात्राओं में बैच-दो की शिप्रा कुमारी, मेघना सेंगर, नंदिनी शर्मा और सानिया खान तथा बैच-तीन की परलीन कौर शामिल हैं। लैपटॉप मिलने से छात्राओं को ऑनलाइन अध्ययन, शैक्षणिक परियोजनाओं और डिजिटल संसाधनों के उपयोग में मदद मिलेगी।


डिजिदान एनजीओ की अस्फिया बाबू खान और बेला सिंह की पहल के तहत कॉरपोरेट संस्थानों एवं व्यक्तियों से पुराने लैपटॉप एकत्र कर जरूरतमंद और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तक पहुंचाए जाते हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराकर उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना है।


इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एवं संस्था के मुख्य सलाहकार डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि शिक्षा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है। आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी प्रतिभाशाली छात्रा की शिक्षा बाधित नहीं होनी चाहिए। डिजिटल युग में लैपटॉप जैसे संसाधन छात्राओं के लिए ज्ञान और अवसरों के नए द्वार खोलते हैं। उन्होंने डिजिदान और एसटीजी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज और संस्थाओं का सामूहिक सहयोग बेटियों को अपने सपने साकार करने तथा देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल, जॉन प्रदीप उलरिक, मोहित महाजन, डॉ. शेफालिका श्रीवास्तव और प्रतिभा सुनीति शॉ सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में छोटे बच्चों की शिक्षा ओटले पर सुरत महा नगर पालिका इस विषय पर ध्यान दें++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   स्मार्ट सिटी सूरत में बच्चों की आंगनवाड़ी किराए के ओटलों पर संचालित, सुविधाओं के दावों पर उठे सवाल*   गुजरात प्रदेश सूरत…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सचिन पुलिस+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर पुलिस की कार्रवाई: लंबे समय से फरार आरोपी कमलेशकुमार उर्फ कालू पटेल गिरफ्तार गुजरात प्रदेश सूरत शहर के सचिन…

    Leave a Reply