13 /10/2025 सुरत गुजरात
सूरत जिले के मांडवी तालुका के वरेठी गांव तथा आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों पर स्थित **साध्या खाड़ी पुल, जाबुरावारा खाड़ी पुल, पोपरा वघे खाड़ी पुल तथा कोटवा दार पुल** अत्यंत जर्जर और खस्ताहाल स्थिति में हैं। ये पुल किसी भी समय टूटने की स्थिति में हैं, जिसके कारण स्थानीय किसानों और नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विशेष रूप से वर्षा ऋतु के दौरान इन पुलों की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिसके कारण आवागमन बाधित हो जाता है तथा दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। खेतों में आने-जाने, बच्चों को स्कूल भेजने और दैनिक जीवन के कार्यों में लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
इसके अतिरिक्त यह उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता के बाद से इस क्षेत्र में कोई नया पुल नहीं बनाया गया है और पुराने पुलों की कोई मरम्मत अथवा देखरेख नहीं की गई है। परिणामस्वरूप, इन पुलों की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। इस विषय में वरेठी ग्राम पंचायत द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार पत्र लिखकर इन पुलों के नवनिर्माण एवं मरम्मत हेतु निवेदन किया गया है, परंतु अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई
ग्रामवासियों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, उपरोक्त सभी पुलों का **तात्कालिक निर्माण या व्यापक मरम्मत कार्य** कराना अति आवश्यक है। जनहित में शीघ्र आवश्यक कदम उठाकर इन पुलों को मजबूत और सुरक्षित बनाने हेतु निर्देश प्रदान करने की आवश्यकता है इससे न केवल ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान होगा बल्कि क्षेत्र का विकास भी संभव होगा
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel


