गुजरात प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने किसानों कि समस्या को लेकर आज सुरत जिला कलेक्टर को सोपा आवेदन पत्र

गुजरात प्रदेश सुरत जिला के ओलपाड तालुका के घी पिंजरत खारी जमीन सुधारनारी – गणोतियानी सहकारी खेती मंडली लिमिटेड की जमीन की सनद किसानों के नाम पर ही यथावत रखने तथा किसी भी अन्य उद्देश्य हेतु बिक्री, गिरवी या दान (बख्शीश) न किए जाने बाबत निवेदन।*

उपर्युक्त विषय के संदर्भ में आदरपूर्वक निवेदन है कि, सुरत जिले के ओलपाड तालुका में स्थित **घी पिंजरत खारी जमीन सुधारनारी – गणोतियानी सहकारी खेती मंडली लिमिटेड*के सदस्यों द्वारा हमें की गई निवेदन के अनुसार मंडली में कुल **34 सदस्य एवं लगभग 430 उप–सदस्य* हैं। मंडली के पास *मो.जे. पिंजरत, ब्लॉक नं. 2067 की लगभग 66–68–24 हेक्टेयर-आर–वर्ग मीटर (लगभग 280 बीघा)* भूमि है, जिसका उपयोग खारी भूमि सुधार एवं सहकारी खेती के उद्देश्य से किया जा रहा है।उक्त मंडली के सदस्यों के अनुसार, मंडली के सदस्यों को दी गई जमीन की सनद *सन् 1981 में पूर्ण हो चुकी है और उसका नवीनीकरण अभी लंबित है इसके बावजूद, मंडली के सदस्य पिछले 74 वर्षों से नियमित रूप से महसूल भरते आ रहे हैं* ऑडिट रिपोर्ट भी नियमित रूप से करवाते रहे हैं तथा उक्त भूमि को कभी भी गिरवी या बख्शीश में नहीं दी गई है। यह भूमि किसानों की आजीविका एवं आर्थिक स्थिरता का मुख्य आधार है।

हाल ही में, *अप्रैल 2025 में उक्त भूमि संबंधी शर्तभंग (कंडीशन ब्रेक) के आरोप में मामलतदार कार्यालय एवं नायब कलेक्टर/प्रांत अधिकारी, ओलपाड के कार्यालय में रिपोर्ट दर्ज** की गई है। इस विषय में किसानों द्वारा की गई रજુआत के अनुसार, मंडली आज भी खारी भूमि सुधार एवं सहकारी खेती के मूल उद्देश्य के अनुरूप कार्य कर रही है तथा किसी भी प्रकार के शर्तभंग के आरोपों को अस्वीकार करती है।

अतः, मेरी किसानों की ओर से विनम्र प्रार्थना है कि–

घी पिंजरत खारी जमीन सुधारनारी – गणोतियानी सहकारी खेती मंडली लिमिटेड की सनद का तत्काल नवीनीकरण किया जाए और भूमि को किसानों के ही स्वामित्व में बनाए रखा जाए।*

इस भूमि को किसी भी अन्य उद्देश्य (औद्योगिक, व्यावसायिक या अन्य) के लिए बिक्री, गिरवी या दान (बख्शीश) की अनुमति न दी जाए।

शर्तभंग संबंधी रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच करवाकर मंडली के किसानों को न्याय प्रदान किया जाए**, ताकि मंडली के **34 सदस्यों एवं 430 उप–सदस्यों के परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपश्री **घी पिंजरत खारी जमीन सुधारनारी – गणोतियानी सहकारी खेती मंडली लिमिटेड** के 34 सदस्यों एवं 430 उप–सदस्यों के परिवारों की ओर से किए गए इस निवेदन को गंभीरता से लेते हुए उचित एवं न्यायसंगत कार्रवाई करेंगे तथा किसानों के हित को प्राथमिकता देंगे

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply