2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि के रूप में भारत सरकार द्वारा पूरे भारत में स्वच्छता के जन आंदोलन को मनाने का आह्वान के अंतर्गत सूरत महानगर पालिका

१४/१०/२०२५ सुरत महानगर पालिका

 

भारत सरकार द्वारा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधीजी की जयंती पर श्रद्धांजलि के रूप में पूरे भारत में स्वच्छता के जन आंदोलन को मनाने का आह्वान किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “स्वच्छता ही सेवा–2025” को “स्वच्छोत्सव” पखवाड़ा के रूप में मनाने का निर्णय किया गया है।

 

गुजरात राज्य द्वारा निर्मल गुजरात 2.0 की कार्यवाही तथा आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में 17 सितंबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता अभियान चलाया गया था।

स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन), गुजरात सरकार द्वारा राज्य की सभी महापालिकाओं में 12 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक दैनिक सफाई कार्य के साथ-साथ थीम आधारित सफाई गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इसके अंतर्गत 13-11-2025 को “स्वच्छता ही सेवा–2025” के तहत दैनिक सफाई कार्य के अलावा नदी, तालाब, सरोवर, समुद्र तट, वर्षा जल नालों/ट्रैश क्लीनर्स/चेक पॉइंट्स की थीम आधारित सफाई तथा स्वच्छता ड्राइव आयोजित की गई।

 

आज आयोजित स्वच्छता ड्राइव के अंतर्गत—

 

* सेंट्रल ज़ोन में नावडी ओवारा

* वराछा ज़ोन–A में सिद्धकुटीर ओवारा, कापोद्रा

* न्यू सरथाणा ज़ोन (ईस्ट ज़ोन–B) में रामेश्वर मंदिर ओवारा

* रांदेर ज़ोन में रांदेर मेन रोड

* कतारगाम ज़ोन में श्याम प्रसाद मुखर्जी लेक गार्डन

* उधना ज़ोन–A में छठ पुंजा तालाब, न्यू बमरौली

* उधना ज़ोन–B में ऊन तालाव

* अठावा ज़ोन में डुमस बीच

* लिम्बायत ज़ोन में परवत केनाल–डिंडोली तालाब

 

इन स्थानों पर व्यापक सफाई कार्य किया गया।

 

आज की स्वच्छता मुहिम में 19 JCB/लोडर, 38 ट्रक तथा 891 स्वच्छता कर्मियों की टीम द्वारा सफाई कर कुल *275 MT ठोस कचरे का निपटान* किया गया।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा मिडल ईस्ट के संघर्ष ओर वैकल्पिक बाजारों में उभरती नई संभावनाओं पर विशेष सत्र आयोजित

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट चेंबर द्वारा मिडल ईस्ट के संघर्ष और वैकल्पिक बाजारों में उभरती नई संभावनाओं पर विशेष सत्र आयोजित अलर्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख…

    एक मई गुजरात स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सुरत शहर पुलिस द्वारा शस्त्र प्रदर्शनी का किया आयोजन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट एक मई गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अठवालाइंस स्थित *इनडोर स्टेडियम* में सूरत शहर पुलिस के द्वारा एक *शस्त्र प्रदर्शनी* का आयोजन…

    Leave a Reply