उत्तर प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल ने फीता काटकर किया उद्घाटन

आगरा से सटीक खबर – खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

आगरा के बल्केश्वर पार्क मैदान में उत्तर प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित दस दिवसीय मंडलीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आज भव्य शुभारम्भ हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और सभी स्टालों का अवलोकन भी किया।

इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर से आए कारीगरों द्वारा निर्मित खादी के हैंडमेड कोट, हाफ जैकेट, साड़ियाँ, बेडशीट, ऊनी वस्त्र, फिरोजाबाद के खादी परिधान, भदोही की कालीन, राजस्थान का अचार, कानपुर की सुगंधित अगरबत्ती और कपड़े के बैग, बागपत की चादर, हाथरस की हींग सहित एक जनपद–एक उत्पाद योजना के अंतर्गत विभिन्न जिलों के उत्पादों को 100 से अधिक स्टॉलों पर प्रदर्शित किया जा रहा है।

उद्घाटन के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. बघेल ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया और कारीगरों की मेहनत तथा स्थानीय उत्पादों की विविधता की सराहना की।

इस अवसर पर श्री राकेश गर्ग, पार्षद श्रीमती पूजा बंसल, पार्षद श्री मुरारी लाल, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री गिर्राज बंसल, श्री नवीन गौतम, श्री संजय शर्मा, श्री टाटा भाई, श्री विश्वनाथ भारद्वाज, श्रीमती एकता जैन, श्री रिनेश मित्तल (मंच संचालन) सहित अनेक सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी आगामी दस दिनों तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • admin

    एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

    Related Posts

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण :– प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण आगरा। भारत की महामहिम राष्ट्रपति Droupadi Murmu के आगरा…

    बहराइच *मटेरा थाना क्षेत्र के नानपारा – बहराइच हाइवे पर बाइक चालक पति को व पत्नी तथा बच्चे को ट्रक ने मारी टक्कर दो की दर्दनाक मौत *मनोज त्रिपाठी.

    हरदी थाना क्षेत्र के महसी गांव निवासी सोनू निषाद (25) वर्ष 2 दिन पहले अपनी पत्नी मंगला (23) वर्ष दो वर्ष के बेटे शिवा के साथ बाइक से अपने ननिहाल…

    Leave a Reply