सांसद खेल स्पर्धा का 21 को मिनी मैराथन से होगा शुभारंभ, 29 खेलों का होगा प्रदर्शन

अर्जुन रौतेला आगरा। खिलाड़ियों की छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए सांसद खेल स्पर्धा की तैयारियां तेज हो गई है। इसमें 29 विधाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, युवा कल्याण, पुलिस, चिकित्सा विभाग एवं जिला खेल संघ के माध्यम से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। शुभारंभ 21 दिसम्बर को रामलीला मैदान पर मिनी मैराथन से होगा। ये जानकारी एक रेस्टोरेंट में आयोजन समिति ने बुधवार को पोस्टर विमोचन के दौरान मीडिया को दी।

खेल महोत्सव समन्वयक दिगम्बर सिंह धाकरे ने बताया कि केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के नेतृत्व में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर 21 से 25 दिसंबर तक सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जायेगा। पांच दिवसीय स्पर्धा में महिला व पुरुष वर्ग में मुख्य खेल एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, जूडो, रस्साकसी, हॉकी, कुश्ती, योग, आइस स्टॉक, पिट्टू, हैंडबॉल, टेनिस, शूटिंग, जिमनास्टिक, बॉक्सिंग, तलवारबाज़ी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती,खो खो, वालीबॉल, महिला क्रिकेट, पावरलिफ्टिंग, शतरंज, मलखंब आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा।

पार्षद गौरव शर्मा ने बताया कि मिनी मैराथन रामलीला मैदान से पुरानी मंडी, फूल सैयद चौराहा, क्लार्क शिराज होटल, कंपनी बाग होते हुए एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेगी। खेलो का खेल प्रतियोगिता में दिव्यांग खिलाड़ी पवार लिफ्टिंग और रस्साकस्सी के खेल में प्रतिभाग करेंगे। माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों को सांसद खेल स्पर्धा में भाग लेने के लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। खिलाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुरे आयोजन में लगभग 50 हज़ार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर महानगर मंत्री नवीन गौतम, राहुल राज, संजय शर्मा, राम चौधरी, पार्षद हेमंत प्रजापति, रोहित कात्याल, विट्टू गौतम, राजेश सोनकर, हिमांशु शर्मा आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका की इस टर्म की आख़िरी सामान्य सभा सूरत शहर के मेयर ने लिया ऐतिहासिक निर्णय //मुगलसराय का नाम ( तापी भवन ) एवं विस्तार का नाम ( तापी पूरा ) होगा

    टी एन न्यूज़ 24 – आवाज़ जुर्म के खिलाफगुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट सूरत : सूरत महानगर पालिका की वर्तमान टर्म की अंतिम सामान्य सभा में दो ऐतिहासिक…

    गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अमीत भाई चावड़ा जी के यादेशा अनुसार संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चल रहे संगठन सूजन अभियान के अंतर्गत सूरत शहर कांग्रेस ने शहर में कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहद वार्ड वाई संध्या फेरी का आयोजन किया

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट कांग्रेस आपके द्वार” कार्यक्रम हुआ आयोजन संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री अमीत भाई चावड़ा जी के…

    Leave a Reply