खंदौली मै हुआ सेवानिवृत सम्मान समारोह

 

खंदौली मै सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

आगरा से राकेश सिकरवार

खंदौली : खंदौली क्षेत्र में वह ऐतिहासिक दृश्य सामने आया, जिसने ईमानदार सरकारी सेवा के अर्थ को नई ऊँचाई दी।उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गोला डिपो लखीमपुर खीरी (हरदोई) में 36 वर्षों तक एक ही स्थान से जॉइनिंग लेकर सेवानिवृत्ति तक सेवाएं देने वाले श्री गुरुदयाल सिंह जी के सम्मान में पूरा क्षेत्र एकजुट दिखाई दिया। यह आयोजन किसी औपचारिक कार्यक्रम से कहीं बढ़कर—जनता का सच्चा सम्मान बन गया।

 

स्वागत यात्रा यमुना एक्सप्रेसवे से शुरू होकर खंदौली कस्बा, खंदौली चौराहा होते हुए ग्राम खेरिया तक पहुँची। पूरे मार्ग पर पुष्पवर्षा, फूल-मालाएँ और जयकारों की गूंज रही। गांवों की गलियों तक उत्सव का माहौल बना रहा—यह दर्शाता है कि सम्मान दिल से निकला था।

मारुति कारों का विशाल काफिला, हजारों की भीड़

सैकड़ों मारुति कारों और अन्य चारपहिया वाहनों के साथ काफिला कई किलोमीटर लंबा नजर आया। सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में खड़े ग्रामीण, युवा और बुजुर्ग—सबने एक स्वर में यही कहा कि यह सम्मान पद का नहीं, चरित्र का है।

गांव की गलियों में उत्सव, माताओं-बहनों का भावुक अभिनंदन

ग्राम खेरिया की गलियों में माताओं-बहनों ने डीजे की धुन पर नृत्य कर खुशी जाहिर की। पारंपरिक विधि-विधान से आरती उतारी गई, फूल-मालाएँ पहनाई गईं और हर मोड़ पर बधाइयों की गूंज सुनाई दी।

स्वागत घड़ी में मौजूद रहे क्षेत्र के प्रमुख चेहरे

इस ऐतिहासिक स्वागत के साक्षी बने—छोटू प्रधान (ग्राम खेरिया), राजीव ठेनुआँ (श्री गुरुदयाल सिंह जी के पुत्र), हरिओम जुरेल (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक।

इसके अतिरिक्त स्वागत में दीपक सिकरवार, योगेंद्र चौधरी, राकेश सिकरवार, मुकेश गुप्ता, गिरिराज सिंह नोहर, नरेंद्र सिकरवार, रोहित जुरेल तथा सोनू प्रधान (खड़िया) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने श्री गुरुदयाल सिंह जी के सरल स्वभाव, ईमानदारी और समानता के व्यवहार की खुले दिल से सराहना की

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

बहराइच *मटेरा थाना क्षेत्र के नानपारा – बहराइच हाइवे पर बाइक चालक पति को व पत्नी तथा बच्चे को ट्रक ने मारी टक्कर दो की दर्दनाक मौत *मनोज त्रिपाठी.

हरदी थाना क्षेत्र के महसी गांव निवासी सोनू निषाद (25) वर्ष 2 दिन पहले अपनी पत्नी मंगला (23) वर्ष दो वर्ष के बेटे शिवा के साथ बाइक से अपने ननिहाल…

ट्रक चालकों का आक्रोश फूटा सोहागी आरटीओ चेक पॉइंट पर

आरटीओ चेक पॉइंट सोहागी पर ट्रक चालकों का फूटा गुस्सा, एक चालक का सर फूटा मध्यप्रदेश के रीवा और मऊगंज जिलों में आरटीओ चेक पॉइंट्स पर अवैध उगाही और अनावश्यक…

Leave a Reply