तीसरे दिन हुए 23 खेलो में 12 हजार खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल

अर्जुन रौतेला संवाददाता आगरा। तृतीय सांसद खेल महोत्सव के तीसरे दिन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर मंगलवार को 23 खेलों में खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया। सांसद खेल महोत्सव में पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों का अद्भुत संगम देखने को मिला।

केंद्रीय पंचायती राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिट इंडिया खेलो इंडिया की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक आयोजन बन गया है। 50 हजार से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिता ने इस आयोजन को देशभर में पहचान दिलाई। बुधवार को देश के उपराष्ट्रपति महामहिम सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में दोपहर 2 बजे स्टेडियम पहुंचेंगे। सबसे पहले पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देंगे। अब तक की प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्राफ़ी देकर सम्मानित करेंगे। उसके बाद मंच से हज़ारो युवा खिलाड़ियों को मंच से संबोधित कर खेलों के प्रति नया जोश भरेंगे।

खेल महोत्सव समन्वयक दिगम्बर सिंह धाकरे व पार्षद गौरव शर्मा ने बताया कि तीसरे दिन वेटलिफ्टिग, रस्साकसी, टेबल टेनिस, खो-खो, लॉन टेनिस, कुश्ती, शतरंज, एथलेटिक्स, बैडमिन्टन, बास्केटबाल, वालीबाल, कबडडी, बाक्सिग, शूटिग, पिठू, हैण्डबाल, जूडो आदि खेलो में महिला व पुरुष वर्ग में करीब बारह हज़ार खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। बुधवार को सभी 29 खेल स्टेडियम में सुबह से खेले जायेंगे। 25 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

*देर तक तक चली तैयारियां*
उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर स्टेडियम पर तैयारियां देर रात तक चलती रही। संचालन रिनेश मित्तल ने किया। इस असवर पर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबिता चौहान, एमएलसी विजय शिवहरे, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, नीरज गुप्ता, मुनेंद्र जादौन, शौकी कपूर, गुटियारी लाल दुबेश, मधु बघेल, डॉ. पार्थ बघेल, नवीन गौतम, गौरव राजावत, शैलू पंडित, शरद चौहान, प्रभु दयाल कठेरिया, वीरेंद्र अग्रवाल, प्रो. अरविन्द मिश्रा, अन्नू दुबे, रामबाबू हरित, राहुल पालीवाल, नरेंद्र गामा, राजीव दीक्षित, राहुल पालीवाल, सतेंद्र यादव, दीपक बघेल, हिमांशु ठाकुर, अशफाक सेफी, रोहित कत्याल, विवेक गौतम, आशीष पराशर, राम चौधरी, हेमा जैन, बंटी बघेल आदि मौजूद रहे।

*प्रतियोगिताओं के परिणाम*

*वॉलीबाल*
महिला वर्ग में कालंदी विहार की टीम जीती, पुरुष वर्ग में एपीएस व स्टेडियम टीम ने सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया।

*शतरंज*
बालक वर्ग ओपन में गगन कुमार प्रथम, संचित बघेल द्वितीय, आरुष जैन तृतीय रहे। अंडर-13 में रियंस जैन प्रथम, अरिहान द्वितीय, सहर्ष खंडेलवाल तृतीय रहे। अंडर-19 में अर्जुन अरोरा प्रथम, अथर्व गुप्ता द्वितीय, धारिया पराशर तृतीय रहे। बालिका वर्ग ओपन में सायेशा गर्ग प्रथम, कामिनी द्वितीय, वर्षा तृतीय रहे।

*हैंडबॉल*
पुरुष वर्ग में बोस्टन एकेडमी, गोल्डन ईगल, पवना, विजया ने अपने मुकाबले जीते। महिला वर्ग में एचपीएसएस, सेंट फ्रांसिस, पवना, सेंट जोन्स ने जीत दर्ज की।

*पिट्टू*
बालिका वर्ग में एसटीडी पब्लिक स्कुल की टीम विजेता व बलूनी पब्लिक स्कुल की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग में हरियाणा की टीम विजेता व बलूनी पब्लिक स्कुल की टीम उपविजेता रही।

*वेटलिफ्टिंग*
बालिका सब जूनियर वर्ग में 41 किग्रा भार में काजल, 44 किग्रा में तन्नू, 48 किग्रा में प्राची सिकरवार, 53 किग्रा में मलिका, 58 किग्रा में उन्नति, 63 किग्रा में सीमा सिकरवार, 77 किग्रा में कविता, 86 किग्रा में हिमांशी गोला, 86 किग्रा से अधिक भार में नंदनी बोरा को स्वर्ण पदक मिला।

*दौड़*
बालक वर्ग में 5000 मी. दौड़ में रामवकील को स्वर्ण, लोकेश को रजत और हैप्पी को कांस्य पदक मिले। बालिका वर्ग में 5000 मी. में अनामिका को स्वर्ण, ख़ुशी यादव को रजत और कुमकुम को कांस्य पदक मिले। पुरुष वर्ग में 400 मी. में माधव को स्वर्ण, समर सिंह को रजत और दशरथ को कांस्य पदक मिले।

*कुश्ती*
बालक वर्ग सब जूनियर में 45 किग्रा. भार वर्ग में गिर्राज को, 48 किग्रा. में नवीन को, 51 किग्रा. में युवराज चाहर को, 55 किग्रा. में विलियम को स्वर्ण पदक मिला। बालक वर्ग जूनियर में 57 किग्रा. में जतिन को, 61 किग्रा. में अभिषेक भगौर, 65 किग्रा. में शिवाजी दुबे, 70 किग्रा. में अंकित को स्वर्ण पदक मिला। बालक सीनियर वर्ग में 57 किग्रा. में राहुल को, 61 किग्रा. में धर्मवीर धनगर, 65 किग्रा. में चित्रांशु राज, 70 किग्रा. में प्रदीप को, 74 किग्रा. में अंकुश को, 80 किग्रा. में सागर को स्वर्ण पदक मिला।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    आगरा के उदीयमान कवि कुमार ललित को गोवा के शासकीय महाविद्यालय में विशिष्ट वक्ता के रूप में मिला सम्मान

    संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। भारत के समुद्र तट पर बसे खूबसूरत गोवा के साँखली स्थित कला, विज्ञान एवं वाणिज्य शासकीय महाविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक हिंदी विभाग तथा हिंदी अनुसंधान…

    केंद सरकार का २०२५ /२६ और २०२६/२७ का बजट गरीब /किसान/ नव युवकों और पिछड़े वर्गों को विकास का स्वपन दिखाती केंद्र की सरकार

    ०२/०२/२०२६  गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महा मंत्री (श्री दर्शन भाई ए नायक ) की नजर में आम बजट पर प्रतिक्रिया देश के…

    Leave a Reply