25 दिसंबर को रमन वाटिका में महिला आयोग की अध्यक्ष करेंगी क्रिसमिस कार्निवल का उद्घाटन

आगरा। रमन वाटिका, कमला नगर, आगरा में आगामी 25 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक होने वाली क्रिसमिस कार्निवल को लेकर आज एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में आयोजकों ने बताया कि यह कार्निवल खुशी, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

एजुकेशन बॉक्स (स्मार्ट होम ट्यूटर), हैप्पी स्प्राउट्स एवं कुटुम्ब संस्था के ऑनर्स ने बताया कि क्रिसमिस कार्निवल का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक रमन वाटिका, कमला नगर पर किया जाएगा।
क्रिसमिस कार्निवल 2025 में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान होंगी।

आयोजकों ने बताया कि कार्निवल में बच्चों के छ: समूह बनाये गए हैं जिनमें ग्रुप ए 1.5 साल से 3 वर्ष के बच्चों हेतु फैंसी ड्रेस एवं कलरिंग प्रतियोगिता, ग्रुप बी 3 वर्ष से 06 वर्ष तक के बच्चों के लिए कलर एंड ड्रॉ, ड्रेस एंड टेल एवं डांस प्रतियोगिता, ग्रुप सी 6 वर्ष से 9 वर्ष के बच्चों के लिए शो योर टैलेंट (एक्टिंग, सिंगिंग, रेसिस्टेंट), ड्रॉ एंड कलर एवं डांस प्रतियोगिता, ग्रुप डी 9 वर्ष से 12 वर्ष बच्चों के लिए शो योर टैलेंट (एक्टिंग, सिंगिंग, रेसिस्टेंट), ड्रॉ एंड कलर एवं डांस प्रतियोगिता, ग्रुप ई 12 वर्ष से 17 वर्ष तक के बच्चों की डांस प्रतियोगिता एवं अंत में 18 वर्ष की आयु से अधिक युवतियों एवं महिलाओं के लिए डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, संगीत एवं नृत्य कार्यक्रम, बच्चों के लिए विशेष गतिविधियाँ, फूड स्टॉल, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और क्रिसमिस थीम पर सजावट प्रमुख रहेंगी।


प्रेसवार्ता में बताया गया कि कार्निवल के दौरान सुरक्षा और स्वच्छता के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि सभी लोग सुरक्षित और आनंदमय वातावरण में कार्यक्रम का आनंद ले सकें। साथ ही, स्थानीय कलाकारों और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी मंच प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ इस कार्निवल में शामिल होकर क्रिसमिस के संदेश—प्रेम, शांति और सद्भाव—को साझा करें, कार्निवल में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से हर्षिता जैसवाल, सुरभि अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, विदित सिंघल, लव अग्रवाल, लव अग्रवाल, रूपाली शाक्य आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    एक्शन मोड में एसपी: चेकपोस्ट से लेकर थानों तक का औचक निरीक्षण, अवैध माइनिंग और रिस्पॉन्स टाइम पर सख्त निर्देश

    पाकुड़: जिला पुलिस कप्तान (एसपी) आज पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। दिनांक 05.05.2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष (Dial 112), मुफ़स्सिल थाना, मालपहाड़ी ओ.पी. सहित चांदपुर…

    बंगाल-असम एवं पुडूचेरी की जीत पर गोपीनाथपुर में भाजपा का भव्य उत्सव, गूंजा खुशी का माहौल

    पाकुड़: पश्चिम बंगाल, असम और पुडूचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न झारखंड के…

    Leave a Reply