गुजरात प्रदेश सुरत जिला के श्री सायण विभाग केलवणी मंडल, सायणा संचालित डी. आर. जे. डी. सार्वजनिक विद्यालय तथा एम. एल. मेहता प्राथमिक विद्यालय, सायण और बी. डी. पटेल शिशुभवन एवं सायण वी. एस. मंडल उद्योग मंडली लिमिटेड बालभवन सायण के प्रांगण में *वार्षिक इनाम वितरण कार्यक्रम वर्ष 2025–26 की शानदार तरीके से आयोजन सम्पन्न हुआ।*

११/०१/२०२५ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत जिला के सायड़ विद्यालय के प्रांगण में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माध्यमिक विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रार्थना के साथ की गई। श्री सायण विभाग के केलवाणी मंडल, विद्यालय परिवार तथा दानदाताओं के सहयोग से **बालमंदिर विभाग से कक्षा 12 तक** प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हें पारितोषिक प्रदान किए गए।

बालमंदिर से कक्षा 12 तक समस्त वर्गों में **प्रथम स्थान** प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को **देलाड़ निवासी स्व. नटवरभाई नाथुभाई पटेल** की स्मृति में उनके परिवार द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। इसी प्रकार देलाड़ गाँव की **श्रीमती रमिलाबेन पटेल** एवं **श्रीमती मंजुलाबेन पटेल** के परिवार की ओर से समस्त वर्गों में **द्वितीय स्थान** प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किए गए।

सायण के **स्व. जानकीलाल शाह** एवं **स्व. सरજનबेन शाह** की स्मृति में **श्री कनैयालाल शाह** द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। इसके अतिरिक्त सांधियर गाँव के **श्री जयेंद्रभाई देसाई** द्वारा उनके पुत्र **स्व. सुनीलभाई देसाई** की स्मृति में बालमंदिर विभाग से कक्षा 12 तक प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को रिकॉर्ड पुरस्कार प्रदान किए गए।

साथ ही **H.S.C. एवं S.S.C.** में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को **श्री मनुभाई एम. पटेल** तथा **श्री नवीनभाई पटेल** की ओर से रिकॉर्ड पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर बालमंदिर विभाग से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाली **श्रीमती मधुरीबेन एम. सायजिया** एवं **श्रीमती जशोदाबेन एच. पटेल** को संस्था की ओर से शॉल, सम्मान-पत्र, पुष्पगुच्छ तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन माध्यमिक विभाग के आचार्यश्री **सुरेश एम. डिंगराय** द्वारा किया गया। संस्था की उपप्रमुख **दर्शनाबेन ए. नायक** ने विद्यार्थियों को अध्ययन में निरंतर रुचि बनाए रखने, उच्च शैक्षणिक उपलब्धियाँ प्राप्त करने तथा विद्यालय एवं माता-पिता का नाम गौरवान्वित करने हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

प्राथमिक विभाग के आचार्यश्री **देवेंद्रसिंह आर. ठाकोर** द्वारा भी विद्यार्थियों को संबोधित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के प्रमुख **श्री हरिशभाई बी. माली**, उपप्रमुख **दर्शनाबेन नायक**, मानद मंत्री **श्री राकेशभाई पटेल सदस्य श्री प्रविणभाई टेलर* दानदाता श्री जयेंद्रभाई देसाईभी आचार्यगण, शिक्षक मित्र, बड़ी संख्या में विद्यार्थी तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्राथमिक विभाग के निरीक्षक *नीतिनभाई बी. पटेल* द्वारा किया गया

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के उदीयमान कवि कुमार ललित को गोवा के शासकीय महाविद्यालय में विशिष्ट वक्ता के रूप में मिला सम्मान

    संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। भारत के समुद्र तट पर बसे खूबसूरत गोवा के साँखली स्थित कला, विज्ञान एवं वाणिज्य शासकीय महाविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक हिंदी विभाग तथा हिंदी अनुसंधान…

    केंद सरकार का २०२५ /२६ और २०२६/२७ का बजट गरीब /किसान/ नव युवकों और पिछड़े वर्गों को विकास का स्वपन दिखाती केंद्र की सरकार

    ०२/०२/२०२६  गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महा मंत्री (श्री दर्शन भाई ए नायक ) की नजर में आम बजट पर प्रतिक्रिया देश के…

    Leave a Reply