अर्जुन रौतेला आगरा। जनपद आगरा के दयालबाग में स्थित हरिप्रेम वाटिका में आज आगामी 18 जनवरी 2026 को चौधरी बीरी सिंह इण्टर कॉलेज, में होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर बैठक हुई।

कार्यक्रम संयोजक मधूसूदन टण्डन ने कहा कि आगामी 13 जनवरी को सुदरकाण्ड और 14 जनवरी को भूमिपूजन कर ध्वज स्थापना की जायेगी, 16 जनवरी की शाम 4 बजे से हरिओम सेवा सदन से मोटरसाइकिल रैली द्वारा आमंत्रण यात्रा निकाली जायेगी, उसके बाद 18 जनवरी को भव्य सम्मेलन कार्यक्रम रहेगा।

कार्यक्रम सह संयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि 18 जनवरी 2026 को भव्य और विराट स्वरूप में हिन्दू सम्मेलन इतिहास रचेगा। आगामी कार्यक्रम को लेकर स्वामी नगर दयालबाग के सभी वर्ग के लोग जागरूक है और स्वयं की प्रेरणा से कार्य कर रहे है।
सुनील शर्मा ने आगे कहा कि “हिन्दुस्तान हिन्दुओं का है” यह सभी जानतें है, लेकिन सनातन को मजबूती देने के लिए प्रत्येक सोए हुए सनातनी को जागृत करने की आवश्यकता है, और सनातन को मजबूत करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिये।

आज की बैठक में सभी सनातनी लोगों को जिम्मेदारी दी गई और उन्हें तन, मन,धन से समर्पित होकर कार्य में जुट जाने को कहा गया।
आज की बैठक में स्वामी नगर हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के संरक्षक अरविन्द जी महाराज, सरदार उपेन्द्र सिंह लवली, वृजेश तिवारी, अनिल सेंगर, अमित सूर्यवंशी , सुरेन्द्र ओझा, इंजी चन्द्रवीर सिंह, सौदान सिंह बघेल, कृष्ण कान्त शर्मा, मीनाक्षी, पार्षद भरत शर्मा, बलदेव बघेल, चंद्रवीर फौजदार, भूरी सिंह , सौरभ चौधरी आदि की उपस्थिति रही।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel





