गुजरात प्रदेश के सुरत शहर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महीने एवम् मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जिला ट्रैफिक एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए नि शुल्क सेफ्टी बेल्ट वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

१४/०१/२०२५ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 एवं उत्तरायण पर्व के अवसर पर

निःशुल्क सेफ्टी बेल्ट (नेक प्रोटेक्टर) वितरण कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 तथा उत्तरायण पर्व के दौरान दो पहिया वाहन चालकों को पतंग की डोर से होने वाली गंभीर दुर्घटनाओं से बचाने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट ट्रैफिक एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी, सूरत द्वारा आज पांडेसरा क्षेत्र के पियूष पॉइंट, दक्षेश्वर चौराहे, खटोदरा पुलिस स्टेशन चौराहे पर निःशुल्क सेफ्टी बेल्ट (नेक प्रोटेक्टर) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

“सुरक्षित उत्तरायण” का संदेश देते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क सेफ्टी बेल्ट वितरित की गई। उत्तरायण पर्व के दौरान पतंग की डोर से गले, चेहरे एवं शरीर को होने वाली गंभीर चोटों और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा अमूल्य मानव जीवन की रक्षा के उद्देश्य से यह जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट ट्रैफिक एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री ब्रिजेश वर्मा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सूरत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चरणबद्ध रूप से निःशुल्क सेफ्टी बेल्ट का वितरण किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षा प्रदान की जा सके।

संस्था के प्रमुख द्वारा आम जनता से अपील की गई कि उत्तरायण पर्व के दौरान खतरनाक एवं चाइनीज मांझे का उपयोग न करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहकर मानव जीवन की रक्षा में अपना योगदान दें।

साथ ही आज शाम को पांडेसरा क्षेत्र के पियूष पॉइंट चौराहे एवं खटोदरा पुलिस स्टेशन परिसर में भी सेफ्टी बेल्ट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज के कार्यक्रम में

डॉ. आर्यन कुमार,

स्थानीय ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर श्री एम. वी. पटेल,

ट्रैफिक सर्कल–11 के इंचार्ज पीएसआई

श्री बी. जे. मकवाना,

एएसआई श्री सुरेश माधाजी, स्थानीय खटोदरा पुलिस

श्री रामसिंग रबारी, अधिकारीगण एवं ट्रैफिक ब्रिगेड के सदस्य उपस्थित रहे।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर के करोड़ों रुपए की जमीन कौड़ियों के भाव में बेचे जाने पर ट्रस्टियों के ऊपर लगे इल्जाम ( श्री अतुल भाई दवे सनातनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता )

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की करोड़ों की भूमि से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है जिसमें करोड़ों रुपए की…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के महा नगर पालिका में पान मसाला विमल गुटका को लेकर डबल नीति से लोग परेशान म्युनिसिपल कमिश्नर श्री ध्यान दें

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत महा नगर पालिका में तंबाकू नियंत्रण को लेकर दोहरी नीति आखिर क्यूं सूरत शहर में एक अजीब और चिंताजनक स्थिति…

    Leave a Reply