२३/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सूरत शहर के नए महा नगर पालिका कमिश्नर के रूप में 2009 बैच के IAS अधिकारी श्री नागराजन एम. की नियुक्ति गुजरात सरकार द्वारा प्रशासनिक स्तर पर किए गए बड़े फेरबदल के तहत सूरत महानगरपालिका के कमिश्नर शालिनी अग्रवाल की बदली कर दी गई है। अब वे वडोदरा स्थित गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (GUVNL) में एमडी के रूप में सेवाएं देंगी।उनके स्थान पर 2009 बैच के अनुभवी I A S अधिकारी श्री नागराजन एम. की नियुक्ति की गई है, जो की इससे पहले GSRTC (गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम) के एमडी पद पर कार्यरत थे। नागराजन एम. इससे पहले भी सूरत महा नगर पालिका में डिप्टी कमिश्नर के रूप में अपनी सफल सेवाएं दे चुके हैं, जिसके कारण शहर के प्रशासनिक ढांचे से वे भली-भांति परिचित हैं।
नए कमिश्नर का स्मार्ट सिटी की नींव में महत्वपूर्ण योगदान रहा है
नवनियुक्त कमिश्नर श्री नागराजन एम. के लिए सूरत कोई नया शहर नहीं है। डिप्टी कमिश्नर के रूप में अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान उन्होंने सूरत स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और आईटी (IT) विभाग में सीएमआईयू (CMIU) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली थी। डिजिटल गवर्नेंस और पारदर्शी प्रशासन पर विशेष जोर देकर उन्होंने सूरत को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने में अहम भूमिका निभाई थी नए महा नगर पालिका कमिश्नर श्री को शहर जी जनता ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel





