आगरा कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन, इलाहाबाद हाईकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि

संवाददाता अर्जुन रौतेला। आगरा कॉलेज, आगरा में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिनांक 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को एक भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महाविद्यालय के मुख्य परिसर में विशाल स्तर पर संपन्न होगा।

इस गरिमामय अवसर पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति  शेखर कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में पधार रहे हैं। माननीय न्यायमूर्ति श्री यादव एक प्रखर, ओजस्वी एवं प्रेरणादायी वक्ता के रूप में विख्यात हैं। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को संविधान, लोकतंत्र, राष्ट्रीय मूल्यों एवं नागरिक कर्तव्यों पर संबोधित करेंगे, जो विशेष रूप से विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरक होगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री सत्यजीत पाठक, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, तथा प्रोफेसर रामनाथ झा, संस्कृत एवं इंडिक स्टडीज़ विभाग, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली तथा साथ ही माननीय उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विश्व स्वरूप तिवारी की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण से होगा, जिसके उपरांत संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अतिथियों का उद्बोधन आयोजित किया जाएगा। यह समारोह राष्ट्र की एकता, अखंडता, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक चेतना को समर्पित रहेगा।

आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है तथा इसे पूर्ण गरिमा, अनुशासन और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम एवं संवैधानिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    आगरा के उदीयमान कवि कुमार ललित को गोवा के शासकीय महाविद्यालय में विशिष्ट वक्ता के रूप में मिला सम्मान

    संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। भारत के समुद्र तट पर बसे खूबसूरत गोवा के साँखली स्थित कला, विज्ञान एवं वाणिज्य शासकीय महाविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक हिंदी विभाग तथा हिंदी अनुसंधान…

    केंद सरकार का २०२५ /२६ और २०२६/२७ का बजट गरीब /किसान/ नव युवकों और पिछड़े वर्गों को विकास का स्वपन दिखाती केंद्र की सरकार

    ०२/०२/२०२६  गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महा मंत्री (श्री दर्शन भाई ए नायक ) की नजर में आम बजट पर प्रतिक्रिया देश के…

    Leave a Reply