गुजरात प्रदेश सुरत शहर की भूमि पर विचारों का आदान प्रदान के लिए जनता दरबार का आयोजन करने की तैयारी जोरो पर

२६/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

*गुजरात प्रदेश सूरत की धरती पर विचारों की ‘नागरिक सभा’*

क्या आपको भी ऐसा लगता है कि सिस्टम में कहीं कुछ ‘कच्चा’ रह गया है?

क्या आपके मन में यह सवाल उठता है कि हम टैक्स तो भरते हैं, लेकिन सुविधाएँ किसे मिलती हैं?

अगर आपके मन में सवालों का तूफ़ान है और दिल में बदलाव की आग जल रही है, तो यह आमंत्रण खास आपके लिए है!

डॉ. कनुभाई कल सरिया, जगदीश बारोट, हेमंत कुमार शाह, रमेश सवाणी और ज्योत्सना आहिर के साथ एक ऐसी शाम, जहाँ सवाल आपके होंगे और जवाब अनुभव की कसौटी पर खरे उतरेंगे।

क्या हमने कभी सोचा है कि हमारी लोकतंत्र किस दिशा में जा रही है?

डॉ. कनुभाई कल सरिया राजनीति में ‘नीति’ के अस्तित्व पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे, तो जगदीश बारोट भारत और विदेश की व्यवस्थाओं के बीच उस फर्क को समझाएंगे जिसे हम अक्सर नज़र अंदाज़ कर देते हैं।

विकास की बातें तो बहुत होती हैं, लेकिन हेमंत कुमार शाह बताएँगे कि यह ‘विकसित भारत’ वास्तव में किसके लिए है आम आदमी के लिए या आँकड़ों के मायाजाल के लिए

वहीं, पुलिस और जनता के बीच बढ़ती दूरी पर पूर्व I G P रमेश सवाणी यह समझाएंगे कि हमारी पुलिस जनोन्मुखी क्यों नहीं है?

और पूरी व्यवस्था की नींव को झकझोरने वाला सवाल ज्योत्सना आहिर उठाएँगी —

**‘व्यवस्था लोगों के लिए है या लोग व्यवस्था के लिए?’**

यह केवल एक सभा नहीं, बल्कि एक जागरूक नागरिक बनने का अवसर है।

आइए, इस बौद्धिक मंथन में शामिल हों और लोकतंत्र की नींव को और मज़बूत करें।

स्थान:* राम वाड़ी–2, (योगी चौक शाखा) वन माली जंक्शन B R T S, कैनाल रोड, पूजन प्लाज़ा के सामने, सूरत

*समय: 28 जनवरी 2026, शाम 5:00 से 8:00 बजे तक विशेष सूचना:* संवाद के बाद स्वादिष्ट सामूहिक भोजन!

*रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।*

रजिस्ट्रेशन के लिए Q R स्कैन करें या नीचे दिए गए लिंक पर जाकर विवरण भरें:

[https://forms.gle/H3cfPVmNJM3aYTTr8](https://forms.gle/H3cfPVmNJM3aYTTr8)

अंतिम तिथि: 27.01.2026

अंतिम बात

लोकतंत्र में अगर ‘लोक’ ही जागरूक न हो, तो ‘शाही’ केवल दस्तख़ती सिक्कों तक ही सीमित रह जाती है।

आइए, मिलकर ऐसे समाज की बात करें जहाँ आम आदमी की आवाज़ गूँजती हो।

आवाज़ हीनों की आवाज़ बनें।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर के करोड़ों रुपए की जमीन कौड़ियों के भाव में बेचे जाने पर ट्रस्टियों के ऊपर लगे इल्जाम ( श्री अतुल भाई दवे सनातनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता )

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की करोड़ों की भूमि से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है जिसमें करोड़ों रुपए की…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के महा नगर पालिका में पान मसाला विमल गुटका को लेकर डबल नीति से लोग परेशान म्युनिसिपल कमिश्नर श्री ध्यान दें

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत महा नगर पालिका में तंबाकू नियंत्रण को लेकर दोहरी नीति आखिर क्यूं सूरत शहर में एक अजीब और चिंताजनक स्थिति…

    Leave a Reply