आगरा में यूट्यूबर प्रेम कुमार का भव्य स्वागत, वृद्ध आश्रम बनाने की घोषण
रुनकता। मशहूर यूट्यूबर एवं सामाजिक क्रिएटर प्रेम कुमार के आगरा आगमन पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रुनकता स्थित अकबरा फ्लाईओवर के नीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज सिकरवार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। यहां से कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नीरज सिकरवार के कार्यालय तक प्रेम कुमार का फूल-मालाओं से स्वागत किया।इस अवसर पर प्रेम कुमार ने लव सिकरवार व धीरज सिकरवार के सहयोग से आगरा में वृद्ध आश्रम स्थापित करने की घोषणा की। यह आश्रम वृद्ध पुरुषों, निराश्रित महिलाओं एवं अनाथ बच्चों के लिए सुरक्षित आश्रय प्रदान करेगा। साथ ही उन्होंने समाज के पीड़ित व जरूरतमंद वर्ग की सहायता हेतु शीघ्र एक विशेष संपर्क नंबर जारी करने की जानकारी दी, जिसके माध्यम से आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।कार्यक्रम में धीरज सिकरवार ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। समारोह में चौधरी दिलीप सिंह, लव सिकरवार सहित बड़ी संख्या में किसान नेता व कार्यकर्ता उपस्थित. रहें
Updated Video




Subscribe to my channel






