माँ सरस्वती के जन्मोत्सव पर सरस्वती शिशु मंदिर में हवन-पूजन व विद्यारंभ संस्कार संपन्न।
कोसी कलां (मथुरा)।

माँ सरस्वती के पावन जन्मोत्सव एवं विद्यारंभ संस्कार के शुभ अवसर पर श्री रतनलाल भरतपुरिया सरस्वती शिशु मंदिर, शेरगढ़ रोड, कोसी कलां में श्रद्धा, आस्था एवं उल्लास के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विधिवत हवन-पूजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं नन्हे शिशुओं का पारंपरिक पट्टी पूजन संस्कार संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में श्री गोरांग गोयल जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान अवधेश गुप्ता जी, अध्यक्ष डॉ. जगदीश जिंदल जी तथा सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक श्री कृष्ण कुमार अग्रवाल जी की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मोहन सिंह जी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती के महत्व से अवगत कराया तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने बसंत पंचमी एवं माँ सरस्वती के जन्मोत्सव के शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को संस्कारों से जुड़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 80 शिशुओं द्वारा विद्यारंभ संस्कार के अंतर्गत पट्टी पूजन किया गया, जिससे विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, बड़ी संख्या में अभिभावक बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन माँ सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि एवं सद्बुद्धि की प्रार्थना के साथ किया गया।
रिपोर्टर– विष्णु कुमार।
मो.न. – 8279987958
Updated Video




Subscribe to my channel





