.के. पैंथर बालिका खो-खो टीम के सम्मान में भव्य समारोह

संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। राष्ट्रीय विकास संगठन, आगरा द्वारा आज होटल वाई.एस. ताज, बसई मंडी, 100 फीट रोड, ताज नगरी फेज-2, फतेहाबाद रोड, आगरा में प्रथम अखिल भारतीय अंतर जिला खो-खो बालिका प्रतियोगिता में विजेता रही के.के. पैंथर टीम के सम्मान में भव्य सम्मान एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।

यह समारोह विशेष रूप से उन प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु आयोजित किया गया, जिन्होंने 23–24 जनवरी 2026 को कुआंखेड़ा स्पोर्ट्स अकादमी, फतेहाबाद रोड, आगरा में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और आगरा सहित पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय विकास संगठन के जिला अध्यक्ष लाखन सिंह परिहार (योगाचार्य), जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तोमर, जिला महामंत्री ललित शर्मा, महानगर महामंत्री उर्मिला अग्रवाल, महानगर मंत्री वीरेश यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय वर्मा तथा महिला शक्ति प्रतिनिधि नीलम चौहान शामिल रहीं।

प्रतियोगिता के सम्मानित आयोजक मोहित यादव, दीपक यादव, पवन यादव तथा चंद्र मोहन श्रीवास्तव भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता ने बालिका खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया।

सम्मानित होने वाली के.के. पैंथर टीम की खिलाड़ियों में प्राची, शिवानी, निकिता यादव, रूचि यादव, उपासना, अंजलि, सिया, सानिया, अनामिका, नम्रता, खुशी और पूर्वी शामिल रहीं। सभी खिलाड़ियों को संगठन द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष लाखन सिंह परिहार जी ने कहा कि, “आज का यह आयोजन केवल सम्मान का नहीं, बल्कि हमारी बेटियों के आत्मविश्वास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का माध्यम है। हम आयोजकों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह मंच प्रदान किया। के.के. पैंथर टीम की सभी खिलाड़ियों को पुनः हार्दिक बधाई।”

कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर के करोड़ों रुपए की जमीन कौड़ियों के भाव में बेचे जाने पर ट्रस्टियों के ऊपर लगे इल्जाम ( श्री अतुल भाई दवे सनातनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता )

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की करोड़ों की भूमि से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है जिसमें करोड़ों रुपए की…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के महा नगर पालिका में पान मसाला विमल गुटका को लेकर डबल नीति से लोग परेशान म्युनिसिपल कमिश्नर श्री ध्यान दें

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत महा नगर पालिका में तंबाकू नियंत्रण को लेकर दोहरी नीति आखिर क्यूं सूरत शहर में एक अजीब और चिंताजनक स्थिति…

    Leave a Reply