केंद सरकार का २०२५ /२६ और २०२६/२७ का बजट गरीब /किसान/ नव युवकों और पिछड़े वर्गों को विकास का स्वपन दिखाती केंद्र की सरकार

०२/०२/२०२६  गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महा मंत्री (श्री दर्शन भाई ए नायक ) की नजर में आम बजट पर प्रतिक्रिया

देश के गरीब, किसान, युवा और वंचित वर्गों को झूठे सपने दिखाने वाला केंद्रीय बजट

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2025–26 और 2026–27 के बजट में विकास के जो दावे किए गए हैं, उनके पीछे छिपी सच्चाई यह है कि इस बजट में गरीब, किसान, युवा, SC-ST-OBC तथा मध्यम वर्ग के नागरिकों के हितों की कोई वास्तविक चिंता नहीं दिखाई देती।

देश की अर्थव्यवस्था में मांग लगातार घट रही है, लेकिन सरकार इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है। बेरोजगारी और युवाओं की गंभीर समस्या को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। बजट में युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के उपाय या बेरोजगार युवाओं के लिए कोई ठोस कदम देखने को नहीं मिलते।

जल जीवन मिशन के बजट में करोड़ों रुपये की कटौती की गई है, जबकि कई राज्यों में दूषित पानी के कारण लोगों की जान जा रही है।

शिक्षा क्षेत्र में पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति और विद्यार्थियों की सहायता योजनाओं में भारी कटौती की गई है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा और भी कठिन हो जाएगी।

यह किसानों के लिए अत्यंत निराशाजनक बजट है। फसल बीमा योजना और कृषि से जुड़ी सहायता के लिए पर्याप्त धन का प्रावधान नहीं किया गया है। किसानों की आय सुरक्षा, कृषि संकट या गरीब एवं शोषित वर्गों के लिए कोई बड़ी योजना घोषित नहीं की गई है। इससे किसानों की उत्पादन लागत बढ़ेगी और आय घटेगी, जिससे किसानों पर दोहरा बोझ पड़ेगा।

गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए कम धन आवंटित कर गरीब कल्याण योजनाओं पर भी कैंची चलाई गई है।

यह बजट “विकास” का नहीं, बल्कि गरीब, किसान, युवा और वंचित वर्गों को विकास से वंचित रखने वाला तथा उनके हितों को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से नुकसान पहुंचाने वाला बजट है। इस बजट में भारत के भविष्य में निवेश के बजाय जिम्मेदारी से बचने की नीति स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के उदीयमान कवि कुमार ललित को गोवा के शासकीय महाविद्यालय में विशिष्ट वक्ता के रूप में मिला सम्मान

    संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। भारत के समुद्र तट पर बसे खूबसूरत गोवा के साँखली स्थित कला, विज्ञान एवं वाणिज्य शासकीय महाविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक हिंदी विभाग तथा हिंदी अनुसंधान…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में बच्चों की तस्करी करती हुई महिलाओं को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

    ०२/०२/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर से बाल तस्करी का पर्दाफाश होने के बाद अब सूरत में भी केवल 10 दिन की मासूम…

    Leave a Reply