अर्जुन रौतेला आगरा, 4 फरवरी। अनअकेडमी आगरा ने खंदारी आगरा के पास देव नगर में अपना एडमिशन और इंफॉर्मेशन सेंटर खोला है। यह सेंटर छात्रों को आईआईटी जेईई और नीट यूजी की तैयारी के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करेगा।

एनाकैडमी आगरा का मुख्य सेंटर भावना हाउस में एसआरके मॉल के पास स्थित है। लेकिन अब देव नगर में भी सेंटर खुलने से छात्रों को जानकारी लेने में आसानी होगी।

सेंटर हेड हर्षिता गौर ने बताया कि Unacademy के देशभर में 150 से अधिक सेंटर हैं, जिनमें से 60 से अधिक शहरों में उनकी शाखाएं हैं। उन्होंने बताया कि गगन वोहरा सर, जो भारत में बायोलॉजी के टॉप एजुकेटर हैं, अब आगरा में NEET UG की तैयारी के लिए छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। गगन वोहरा सर भारत के जाने-माने टॉप एजुकेटर हैं, जिन्हें अभी तक NEET UG में पांच बार AIR 1 पढ़ाने का गौरव प्राप्त हुआ है और एक लाख से ज़्यादा बच्चों को उन्होंने मेंटर किया है।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel




