गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पाल विस्तार वेस्टर्न हाइट अपार्टमेंट में मासूम बच्चों पर मानसिक त्रास सोसाइटी निवासियों द्वारा प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग

टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

 

सूरत के वेस्टर्न हाइट्स में मासूम बच्चों पर मानसिक अत्याचार, पड़ोसी के व्यवहार से परिजन परेशान

सूरत के पॉश इलाके में स्थित ‘वेस्टर्न हाइट्स’ (वेस्टर्न ग्रीन) अपार्टमेंट से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां रहने वाले मासूम बच्चों और उनके अभिभावकों को उसी बिल्डिंग में रहने वाले एक व्यक्ति के कथित असहनीय व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब भी बच्चे अपार्टमेंट परिसर में खेलने जाते हैं, यह व्यक्ति उन्हें डराता-धमकाता है और उन पर बेवजह चिल्लाता है। इसके कारण बच्चे मानसिक तनाव (मेंटल स्ट्रेस) का शिकार हो रहे हैं।

 

बताया जा रहा है कि जब अभिभावक इस संबंध में समझाने का प्रयास करते हैं, तब यह व्यक्ति उनके साथ भी अभद्र व्यवहार करता है और विवाद खड़ा करता है।

 

स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब यह व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर बार-बार पुलिस को बुलाकर अभिभावकों और बच्चों पर दबाव बनाने की कोशिश करता है।

 

आज वेस्टर्न हाइट्स की महिलाओं और अभिभावकों ने एकजुट होकर सूरत पुलिस से न्याय की मांग की है। सोसायटी के निवासियों ने मांग की है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चे बिना भय के खेल सकें।

 

वहीं सोसाइटी के लोगों ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा हो सके

सोसायटी में शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जाए

निवासियों ने पुलिस प्रशासन से

मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई करें, ताकि बच्चों और उनके परिवारों को राहत मिल सके।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बाढ़ पीड़ित परिवार जनों को राहत पैकेज के लिए सूरत शहर कांग्रेस महा मंत्री की जिला कलेक्टर को ज्ञापन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत जिले के सायण में राहत सर्वे में भारी अनियमितताओं का आरोप, बाढ़ पीड़ितों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की…

    असमाजिक तत्त्वों में कानून का भय होना जरूरी है वर्ना लोग सुरक्षित कैसे रहेगे+++++

    टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, कानून का भय और जनता का विश्वास ही सुरक्षित समाज की असली…

    Leave a Reply