गुजरात प्रदेश सुरत शहर के न्यू सिविल हॉस्पिटल में+++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश के सूरत नई सिविल अस्पताल परिसर में MBBS छात्र ने निगलीं नींद की 21 गोलियां, हालत बिगड़ने पर ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती

**परीक्षा के तनाव और अनिद्रा से परेशान होने की आशंका, खटोदरा पुलिस ने शुरू की जांच**

गुजरात प्रदेश के सूरत शहर के नई सिविल अस्पताल परिसर स्थित बॉयज हॉस्टल में MBBS द्वितीय वर्ष के एक 22 वर्षीय छात्र द्वारा नींद की 21 गोलियां निगलने का मामला सामने आया है। छात्र की तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल नई सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती किया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान मूल का छात्र किरीट (बदला हुआ नाम) सूरत के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में MBBS द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत है। वह पिछले कुछ समय से अनिद्रा और मानसिक परेशानी से जूझ रहा था। बताया जा रहा है कि इसी परेशानी के कारण वह पहले भी निर्धारित परीक्षा नहीं दे पाया था।

छात्र के पिता उसे उपचार के लिए राजस्थान ले गए थे, जहां स्थानीय डॉक्टरों से उसका इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वह करीब 10 दिन पहले अपने पिता के साथ सूरत लौटा था। आगामी 29 अक्टूबर से MBBS द्वितीय वर्ष की परीक्षा शुरू होने वाली थी। बेटे की देखभाल के लिए उसके पिता भी उसके साथ हॉस्टल के कमरे में ठहरे हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात छात्र अपने एक मित्र के कमरे में पढ़ाई करने गया था। देर रात अपने कमरे में लौटने के बाद उसने सोने के लिए नींद की गोली ली। नींद नहीं आने पर उसने कथित तौर पर एक के बाद एक कुल 21 गोलियां निगल लीं और सो गया।

रविवार सुबह करीब 10 बजे जागने के बाद छात्र को तेज चक्कर आने लगे। उसने अपने पिता को गोलियां निगलने की जानकारी दी। इसके बाद पिता उसे तत्काल नई सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले गए। डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू कर उसे अस्पताल के वार्ड में भर्ती किया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद खटोदरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में परीक्षा को लेकर मानसिक तनाव और अनिद्रा की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

**यह घटना मेडिकल विद्यार्थियों में परीक्षा के दबाव, अनिद्रा और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता को रेखांकित करती है। विद्यार्थियों को समय पर उचित चिकित्सा और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता मिलना बेहद जरूरी है।*

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    शंकर ग्रीन्स सोसायटी के दिवाली मेले में दिखा महिलाओं के हुनर और रचनात्मकता का संगम

    सचिन राजावत आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित शंकर ग्रीन्स सोसायटी के बास्केटबॉल एरिया में आयोजित दिवाली मेले में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मेले में महिलाओं की प्रतिभा,…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में भारतीय जनता पार्टी का लोकतंत्र बचाओ पद यात्रा//////********

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा पर सवाल, भीड़ जुटाने के लिए गरीबों को मकान का लालच देने और…

    Leave a Reply