गुजरात प्रदेश के सूरत हवाई अड्डे पर आठ करोड़ रुपए कीमत का हाईब्रिड गांजा और तस्कर गिरफ्तार

गुजरात प्रदेश के सूरत एयरपोर्ट पर बेंगलुरु से आ रही फ्लाइट से कस्टम और डीआरआई की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में 8 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया था।

यह गांजा दिल्ली सप्लाई किया जाने वाला था। बेंगलुरु से आने वाली इस उड़ान की दो फ्लाइटों में यह गांजा मिला है। पहले दिन फ्लाइट में 6 किलो और दूसरे दिन 2 किलो गांजा मिला था। 8 किलो गांजे की बाजार कीमत करीब 9 करोड़ रुपये है।

पूरे मामले में तस्करों का नया जुगाड़ सामने आया है। खास तौर पर इमरान हाशमी की ‘तस्करी’ वेब सीरीज में दिखाई गई स्टाइल को तस्करों ने अपनाया है।

दोनों मामलों में गांजा विमान की सीट के नीचे और सीट के पीछे छिपाकर रखा गया था। सभी यात्रियों के उतर जाने के बाद फ्लाइट दिल्ली जाने वाली थी और वहां से छिपाए गए गांजे की डिलीवरी अंजाम देने की योजना थी।

डीआरआई ने प्रवेश करमवीर, पृथ्वी भान, विक्रम बुक्कल और अंशुल गुप्ता क्रू मेंबर सीट के ऊपर से जा रहा था, तभी अचानक गांजा की गंध महसूस हुई।

पिछले दिन की फ्लाइट बेंगलुरु से आई थी। सूरत आने के बाद फ्लाइट थोड़ी खाली हो गई थी और दिल्ली जाने वाले कुछ ही पैसेंजर बैठे हुए थे। तभी क्रू मेंबर ने देखा कि एक रोनी (छोटी) कैबिन सीट के पीछे की तरफ से ऊपर उठी हुई है। जब शक हुआ तो सीट कवर हटाकर पीछे देखा गया, तो उसमें कुछ भरा हुआ मिला।

पीछे की बीच वाली सीट सहित उसके पास की दो सीटों में भी यही स्थिति थी और सीट का पिछला हिस्सा उभरा हुआ था। सभी सीटें एक जैसी थीं। चार बैग मिले, जिनमें 6 करोड़ रुपये (6 किलो) गांजा था।

अगले दिन जो फ्लाइट आई, उसमें भी यात्रियों के उतर जाने के बाद क्रू मेंबर का ध्यान सीट के नीचे रखी दो थैलियों पर पड़ा और उनमें भी गांजा मिला।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपी एजेंसी की कस्टडी में हैं। कस्टम, डीआरआई या पुलिस ने गांजे के हाईब्रिड होने की पुष्टि की है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच *माँ राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया पर्यावरण संरक्षण, नशा उन्मूलन, साड़ी वितरण कार्यक्रम *मनोज त्रिपाठी.

    *सबका साथ सबका विकास की मुख्य धारा से सबको जोड़ना है*- *ब्लॉक प्रमुख*नवाबगंज जेपी सिंह. *नशे से बचें रहें दूर युवा*- *प्रभारी निरीक्षक*रुपैई डीहा. आज मां राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट…

    गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अमीत भाई चावड़ा ने कहा कि इस चुनाव में हम ५० परसेंट युवाओं को चुनावी मैदान में उतारें गे

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अमीत भाई चावड़ा ने चुनाव में फॉर्म भरने में गलती न हो, इसके लिए लीगल टीम…

    Leave a Reply