गुजरात प्रदेश सुरत जिला के ओलपाड तहसील के सायड गांव के निवासियों को मताधिकार से वंचित करने का चल रहा खेल ( श्री दर्शन कुमार ए नायक गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री)

०८/०२/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत जिले के ओलपाड तहसील के सायण गांव के निवासी, जो लंबे समय से सायण क्षेत्र के मतदाता हैं, उनके नाम मतदाता सूची से न हटें, इस उद्देश्य से ओलपाड के तहसील दार श्री एच.बी. चोपडा को आवेदन पत्र दिया गया

इस प्रस्तुतिकरण के समय प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं सायण विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री दर्शन भाई नायक, सामाजिक कार्यकर्ता श्री जयेंद्र देसाई, सायण ग्राम पंचायत के सदस्य श्री रऊफ मेमन, इबु भाई, इब्राहिम भाई, जैद मोताला, सुलेमान पटेल, इकबाल सुलेमान मोताला, सिराज गुलाम मोताला सहित सायण गांव के अनेक अग्रणी नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य श्री दर्शन भाई नायक ने कहा कि एक विशेष समुदाय को निशाना बनाकर गलत तरीके से लोगों को परेशान करने का कार्य सरकारी तंत्र द्वारा किया जा रहा है। कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनकी सात-सात पीढ़ियां यहीं निवास करती आ रही हैं, फिर भी जानबूझकर उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं।

ये वही लोग हैं जो हमेशा बीएलओ अथवा सरकारी तंत्र को पूरा सहयोग देते आए हैं। ओलपाड तालुका एवं सूरत जिले के सामाजिक सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने का प्रयास कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है, जिसे हम किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे।

दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पुलिस शिकायत दर्ज की जाए, ऐसी मांग की गई है। गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    कुष्ठ रोग अनुसंधान के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. वेद भारद्वाज की द्वितीय पुण्यतिथि पर कृतज्ञ शहरवासियों ने किया उनका भावपूर्ण स्मरण

    अर्जुन रौतेला आगरा। लेप्रोसी पेशेन्ट्स वेलफेयर सोसायटी, आगरा द्वारा बुधवार शाम संजय प्लेस स्थित होटल पी.एल. पैलेस में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक, राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान के पूर्व…

    श्री गणपति महोत्सव पर सूरत शहर पांडेसरा पुलिस टीम द्वारा++++-

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस की पैदल गश्त, गणपति पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   गुजरात प्रदेश सुरत शहर में गणपति उत्सव के दौरान…

    Leave a Reply