बहराइच * घुस खोर पंडित फ़िल्म के खिलाफ प्रदर्शन. ब्राह्मण समाज में आक्रोश *मनोज त्रिपाठी.

बहराइच नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, कोतवाली में दी तहरीर
ऑनलाइन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 5 फरवरी 2026 को रिलीज हुई फिल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर बहराइच में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ (रजि.) के पदाधिकारियों ने फिल्म पर ब्राह्मण समाज के अपमान एवं समाज के विरुद्ध कथित रूप से भ्रामक मिथक फैलाने का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिला अध्यक्ष शिवांकर शुक्ला ‘रवि’ एवं प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शनिवार अपराह्न राज्यपाल उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि उक्त फिल्म को प्रदेश में तत्काल प्रतिबंधित किया जाए तथा ऐसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कार्रवाई हो, जो समाज विरोधी सामग्री का प्रसारण कर रहे हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि फिल्म निर्माता नीरज पांडे एवं निर्देशक रितेश शाह द्वारा निर्मित यह फिल्म ब्राह्मण समाज की छवि को ठेस पहुंचाने वाली है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर कोतवाली में भी फिल्म के विरोध में एफआईआर दर्ज कराने हेतु ज्ञापन दिया गया है। इस दौरान दीपांकर त्रिपाठी, गौरव मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, पुंडरीक पाण्डेय, अंकुर पाण्डेय और जय मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे। संगठन ने प्रशासन से मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।मनोज त्रिपाठी बहराइच l

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    बहराइच *माँ राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया पर्यावरण संरक्षण, नशा उन्मूलन, साड़ी वितरण कार्यक्रम *मनोज त्रिपाठी.

    *सबका साथ सबका विकास की मुख्य धारा से सबको जोड़ना है*- *ब्लॉक प्रमुख*नवाबगंज जेपी सिंह. *नशे से बचें रहें दूर युवा*- *प्रभारी निरीक्षक*रुपैई डीहा. आज मां राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट…

    गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अमीत भाई चावड़ा ने कहा कि इस चुनाव में हम ५० परसेंट युवाओं को चुनावी मैदान में उतारें गे

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अमीत भाई चावड़ा ने चुनाव में फॉर्म भरने में गलती न हो, इसके लिए लीगल टीम…

    Leave a Reply