विल्वकेश्वरनाथ महादेव मंदिर बलकेश्वर में माता पार्वती को लगायी गयी मेहंदी

संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। विल्वकेश्वरनाथ महादेव मंदिर बलकेश्वर में माता पार्वती को लगाई गई मेहंदी, रविवार को निकलेगी भोलेनाथ की बरात, भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के पूर्व महिलाओं ने शिवशक्ति नाम की रचाई मेहंदी, जिसमें 150 कन्याओ ने सहभागिता की, मेहंदी लगवाने के लिए शहर भर की महिलाएं अपने-अपने सहेली मंडलियों के साथ पहुंची।

बाबा भोलेनाथ माँ पार्वती के नाम की भक्ति गीतों से गूंजा विल्वकेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर, धीरे धीरे मंदिर परिसर मे महिलाएं – एकत्र हुई और उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती के नाम की मेहंदी अपने हाथों – पर लगाई। इस सुंदर आयोजन के दौरान मंदिर भगवान शिव माँ पार्वती के मधुर – मेहंदी ओर विवाह गीतों से गुंजायमान रहा।
मेहंदी प्रेम से लगाओ, मेहंदी रंग – निखारे… शिव विवाह की घड़ी है, कोई मंगल गीत गाओ रे.. और मेहंदी है रचने वाली, हाथों में गहरी लाली आदि गीत प्रमुख थे।

इसके साथ ही बाबा भोलेनाथ की बारात की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। महिलाओं ने अपने हाथों को मेहंदी से सजाया। इस दौरान उनमें विशेष उत्साह था।

मंदिर महंत सुनीलकांत नागर जी ओर अर्पित पंड्या जी के अनुसार 15 फ़रवरी को पावन महाशिवरात्रि की शाम 6 बजे लोकप्रिया क्लॉथ स्टोर, सेंट्रल बैंक रोड, कमला नगर से विशाल शिव बरात निकाली जाएगी। बाबा की बरात में विभिन्न प्रकार की झांकियों के अलावा डमरू नागाड़े की धूम होंगी, इस बार विशेष 12 ज्योर्तिलिगों के मूल स्वरूप और आदियोगी के दर्शन मंदिर परिसर मे होंगे, ऐसा प्रयास आगरा में पहली बार हो रहा है। यह शिव बरात विभिन्न मार्गों से होती हुई विल्वकेश्वरनाथ महादेव मंदिर बलकेश्वर में पहुंचेगी, जहां विशाल फूल बंगला सजाया जाएगा। छप्पन भोग लगेंगे। रात में चार महाआरतियां ओर भव्य श्रंगार होंगे। सभी आयोजनों की तैयारियां तेजी से की जा रही है।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा 88688686461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    शेरवुड स्कूल में 16वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

    संवादाता अर्जुन रौतेला। जनपद आगरा सेक्टर-6 स्थित शेरवुड स्कूल ने अपनी सफलतापूर्वक पूर्ण की गई 16 वर्ष की शैक्षिक यात्रा के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पलसाना कड़ाेदरा मार्ग पर हुआ गंभीर अकस्मात ऑटो रिक्शा का हुआ कच्चूमर पुलिस धटना स्थल पहुंच कर बचाव कार्य में जुटी

    13/02/2026 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पलसाना–कडोदरा हाईवे रोड पर रिलीफ होटल के सामने भीषण सड़क हादसा हुआ। अहमदाबाद–मुंबई हाईवे पर स्थित रिलीफ…

    Leave a Reply