13/02/2026 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पलसाना–कडोदरा हाईवे रोड पर रिलीफ होटल के सामने भीषण सड़क हादसा हुआ।
अहमदाबाद–मुंबई हाईवे पर स्थित रिलीफ होटल के सामने यह गंभीर दुर्घटना घटी। हमारे रिपोर्टर ने बताया कि
एक रिक्शा में कुल 6 लोग सवार थे। पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने रिक्शा को तेज़ टक्कर मार दी। और टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।
अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी तेज थी कि रिक्शा में सवार 6 लोगों में से 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वही
हादसा देखते ही स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
रिक्शा में सवार अन्य लोगों को बाहर निकालकर 2 घायलों को पलसाना सरकारी अस्पताल और 1 गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही
सूरत ज़िला ट्रैफिक पुलिस और पलसाना पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने मृतक 2 महिलाओं के शवों को 108 एम्बुलेंस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त रिक्शा को हटवाया और हाईवे पर यातायात को सुचारू रूप से पुन: चालू कराया। आगे कि कार्यवाही पुलिस कर रही है
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video





Subscribe to my channel





