संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ अभियान एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सहित अनेक सेवा प्रकल्पों के माध्यम से जीवन रक्षा के मिशन और मुहिम में जुटी सामाजिक संस्था सेवा आगरा ने शनिवार को सुल्तानगंज पुलिया के निकट सेवा भवन पर आगरा के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रजनीश अग्रवाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सेवा आगरा के संस्थापक-अध्यक्ष व प्रमुख समाज सेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने कहा कि विगत 35 वर्षों में हजारों रोगियों का उपचार करने वाले होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रजनीश अग्रवाल ने असाध्य रोगों का भी इलाज कर अनेक लोगों के जीवन की रक्षा की है। उनकी चिकित्सा सेवाएँ सराहनीय हैं।

सेवा आगरा की संस्थापक समाजसेवी सुमन गोयल ने कहा कि जो लोग भी अपने-अपने क्षेत्र में जीवन रक्षा की मुहिम में जुटे हैं, उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सेवा आगरा उनका अभिनंदन करती रहेगी।
अनेक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित डॉ. रजनीश अग्रवाल अपने ही शहर में मिले इस सम्मान से हर्षित नजर आए और उन्होंने सेवा आगरा का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संयोजन और संचालन कवि कुमार ललित ने किया। इस दौरान डॉ. रजनीश अग्रवाल के पिता यूपी पावर कॉरपोरेशन से रिटायर्ड चीफ इंजीनियर यूके अग्रवाल, उनके सुपुत्र सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनमोल अग्रवाल, हरिओम गोयल, मयंक खंडेलवाल और सतेंद्र कुशवाह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel




