गुजरात प्रदेश सुरत जिले के ओलपाड तहसील में श्री सायड विभाग केलवडी मंडल द्वारा संचालित विद्यालय में वार्षिक संस्कृत महोत्सव का हुआ आयोजन

१४/०२/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत जिले के ओलपाड तहसील के श्री सायण विभाग केळवणी मंडल द्वारा संचालित एम. एल. मेहता प्राथमिक विभाग तथा बा. दा. पटेल शिशु भवन एवं सा. वि. स. खांड उद्योग मंडली लिमिटेड, बाल भवन–सायण का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ।

श्री सायण विभाग केळवणी मंडल सायण द्वारा संचालित एम. एल. मेहता प्राथमिक विभाग तथा बा. दा. पटेल शिशुभवन एवं सा. वि. स. खांड उद्योग मंडली लिमिटेड, बालभवन–सायण का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम दिनांक 13/02/2026, शुक्रवार को सायं 6:00 बजे विद्यालय के विशाल मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। स्वागत भाषण प्राथमिक विभाग के प्राचार्य श्री देवेंद्रसिंह आई. ठाकोर द्वारा दिया गया।

बालमंदिर विभाग तथा कक्षा 1 से 8 तक के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें कुल 11 सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इसके साथ ही स्पोकन इंग्लिश के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अंग्रेज़ी में भाषण देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष श्री हरिश भाई बी. माळी, उपाध्यक्ष श्री दर्शन भाई ए. नायक, मानद मंत्री श्री राकेश भाई पटेल, सहमंत्री श्री किशोर भाई पटेल, कोषाध्यक्ष डॉ. गौरव भाई पटेल, तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रवीन भाई टेलर, श्री जयमी सिंह ठाकोर, श्री मितुल भाई देसाई उपस्थित रहे। साथ ही तालुका पंचायत के सदस्य श्री हेमंत भाई पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता श्री मनीष भाई पटेल, श्रीमती पारुल बेन डी. पटेल, माध्यमिक विभाग के प्राचार्य श्री सुरेश एम. हिरपरा, प्राथमिक विभाग के प्राचार्य श्री देवेंद्रसिंह आई. ठाकोर तथा निरीक्षक गण—श्री नितिन भाई पटेल, श्रीमती कैलाशबेन पटेल, श्री अर्जुनभाई गरासिया—भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

श्री सायण विभाग केळवणी मंडल के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण, आमंत्रित अतिथिगण, दान दातागण, अभिभावकगण तथा विद्यालय के कर्मचारियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के लिए दान राशि की घोषणा कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक विभाग की सह-शिक्षिका श्रीमती प्रिती बेन आर. पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्राथमिक विभाग के निरीक्षक श्री नितिन भाई पटेल द्वारा किया गया।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एक पेड़ माँ के नाम : धरती को दे नया आयाम – प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ पौधे वितरण का महाभियान

    अर्जुन रौतेला आगरा। पर्यावरण को हरा-भरा रखने और बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम व संरक्षण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आज, 20 जुलाई 2026, सोमवार को प्रिल्यूड…

    बल्केश्वर में 10 अगस्त को लगेगा विशाल सावन मेला, उमड़ेगा भक्तों का रेला

    अर्जुन रौतेला आगरा। श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी सावन के द्वितीय सोमवार 10 अगस्त को बल्केश्वर क्षेत्र में विशाल महादेव मेले का भव्य और…

    Leave a Reply