१७/०२/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सुरत महानगर पालिका में सरकारी निर्देशों का घोर उल्लंघन, नायब स्वास्थ्य अधिकारी को किया गया सेवा मुक्त आप को बताते चले कि नव नियुक्त महानगर पालिका कमिश्नर श्री द्वारा भागल क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नायब स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.पी. भट्ट द्वारा गंभीर लापरवाही और अनुशासन हीनता सामने आई। निरीक्षण के समय कमिश्नर के समक्ष उनके व्यवहार को लेकर तीखी नाराज़गी व्यक्त की गई। सरकारी निर्देशों का उल्लंघन और कर्तव्य के प्रति घोर उपेक्षा को गंभीर मानते हुए कमिश्नर ने मौके पर ही डॉक्टर भट्ट को निलंबित करने का निर्णय ले लिया। आदेश में उल्लेख किया गया है कि एक जिम्मेदार पद पर रहते हुए श्री डॉक्टर . भट्ट ने अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं किया, जिससे स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों में अव्यवस्था उत्पन्न होने की आशंका बनी है इस प्रकार की स्थिति जनहित के विरुद्ध मानी गई है।
गुजरात राज्य सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमों के अंतर्गत डॉ. भट्ट के विरुद्ध प्राथमिक जांच विचाराधीन है। जांच निष्पक्ष रूप से हो सके, इस उद्देश्य से सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
प्रकरण की मूल जांच केंद्रीय जांच (सेंट्रल जांच) एजेंसी को सौंपी गई है तथा त्वरित कार्रवाई कर विभाग को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस मामले को गंभीर मानते हुए आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




